ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

चीन पहली बार मध्य एशिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार

चीन व मध्य एशिया के बीच आयात-निर्यात का कुल मूल्य पहली बार 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। लगातार पांच वर्षों से यह सकारात्मक वृद्धि बनाए हुए है।

चीन / CMG Media

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, 2025 में राष्ट्राध्यक्ष की कूटनीतिक रणनीति के मार्गदर्शन में चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। 

चीनी सीमा शुल्क के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि दोनों क्षेत्रों के बीच वस्तुओं का कुल आयात-निर्यात 106.3 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो 2024 की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसके साथ ही, विकास दर में 6 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई है।

व्यापारिक मात्रा ने नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। चीन व मध्य एशिया के बीच आयात-निर्यात का कुल मूल्य पहली बार 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। लगातार पांच वर्षों से यह सकारात्मक वृद्धि बनाए हुए है।

चीन अब पहली बार मध्य एशियाई देशों का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है, जिससे चीन के विदेशी व्यापार में मध्य एशिया की हिस्सेदारी और भी सुदृढ़ हुई है।

वस्तु संरचना में नवाचार और अनुकूलन भी देखने को मिला है। 2025 में मध्य एशिया को चीन का निर्यात 71.2 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। विशेष रूप से मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और उच्च-प्रौद्योगिकी उत्पादों की आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें- घरेलू स्तर पर मांग मजबूत, भारत के आम बजट में सुधारों को जारी रखने पर फोकस : सीआईआई

वहीं, मध्य एशिया से चीन का आयात 35.1 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा, जो 14 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्शाता है। इसमें रसायन, इस्पात और कृषि उत्पादों जैसे गैर-संसाधन क्षेत्रों की विविधता ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत किया है।

नए व्यावसायिक मॉडल दोनों पक्षों की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रहे हैं। चीन और मध्य एशिया के बीच सीमा पार ई-कॉमर्स में तीव्र वृद्धि जारी रही है। साथ ही भंडारण और लॉजिस्टिक्स संरचना में निरंतर सुधार हुआ है, जबकि सीमा पार भुगतान सहयोग पूरी तरह से लागू हो चुका है।

इसी क्रम में चीन के ज्यांग्सू प्रांत के नानचिंग में चीन–मध्य एशिया व्यापार सुविधा सहयोग मंच का औपचारिक शुभारंभ किया गया। 'सिल्क रोड ई-कॉमर्स' व्यापार को सुगम बनाने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

निवेश और व्यापार का एकीकृत विकास नए अवसर प्रस्तुत कर रहा है। बेल्ट एंड रोड पहल के तहत उच्च गुणवत्ता वाले सहयोग को और गहराई मिली है। उपकरण निर्माण, हरित खनन और आधुनिक कृषि जैसे क्षेत्रों में कई बड़े पैमाने की परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इन पहलों ने न केवल चीन से मध्य एशिया को निर्यात में सहयोग दिया है, बल्कि मध्य एशियाई देशों के औद्योगिक उन्नयन और आर्थिक पुनर्जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in