ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

CasteFiles ने रटगर्स विश्वविद्यालय और प्रोफेसर ऑड्रे के खिलाफ इसलिए शिकायत दर्ज की

CasteFiles की शिकायत में रटगर्स द्वारा अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए उपायों को लागू करने में विफलता का हवाला दिया गया है। उन्हें 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम के टाइटल VI द्वारा गारंटीकृत उत्पीड़न और भेदभाव से मुक्त शिक्षा के अपने अधिकार से वंचित किया गया है।

 कास्टफाइल्स ने रटगर्स विश्वविद्यालय और प्रोफेसर ऑड्रे ट्रश्के के खिलाफ टाइटल VI की शिकायत दर्ज की है कास्टफाइल्स ने रटगर्स विश्वविद्यालय और प्रोफेसर ऑड्रे ट्रश्के के खिलाफ टाइटल VI की शिकायत दर्ज की है / CasteFiles

सिविल अधिकारों की सुरक्षा के लिए समर्पित एक एडवोकेसी थिंक टैंक कास्टफाइल्स (CasteFiles) ने रटगर्स विश्वविद्यालय (Rutgers University) और प्रोफेसर ऑड्रे ट्रश्के के खिलाफ टाइटल VI की शिकायत दर्ज की है। शिकायत में रटगर्स द्वारा अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए उपायों को लागू करने में विफलता का हवाला दिया गया है। उन्हें 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम के टाइटल VI द्वारा गारंटीकृत उत्पीड़न और भेदभाव से मुक्त शिक्षा के अपने अधिकार से वंचित किया गया है।
हाल ही में, प्रोफेसर ट्रश्के की सह-अध्यक्षता में रटगर्स विश्वविद्यालय के एक वर्कफोर्स ने 'रटगर्स में अमेरिकी उच्च शिक्षा में जाति आधारित भेदभाव' शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है।

कास्टफाइल्स को चिंता है कि यह जाति रिपोर्ट औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त है। यह पूरी तरह से कमजोर, अनुमान पर आधरित, सुनी-सुनाई गई बातों पर आधारित, अवैज्ञानिक और अप्रमाणित जाति भेदभाव की कहानी को कायम रखती है। वर्क फोर्स (जिसकी सह-अध्यक्षता प्रोफेसर ट्रश्के ने की थी) स्वीकार करता है कि रटगर्स के पास या पूरे अमेरिका में ऐसा कोई व्यवस्थित डेटा नहीं है जो यह साबित करे कि हिंदू अमेरिकी जाति के आधार पर भेदभाव करते हैं। वर्क फोर्स की तरफ से रटगर्स की गैर-भेदभाव नीति में जाति को एक संरक्षित श्रेणी के रूप में जोड़ने की सिफारिश के आधार पर पांच कमजोर अनुमानित गवाहियां हैं।

कास्टफाइल्स के संस्थापक रिचा गौतम ने कहा, 'यह सवालिया निशान है कि एक विश्वविद्यालय इक्वल ट्रीटमेंट क्लाउज का उल्लंघन क्यों करेगा। महजल एक रिपोर्ट जारी की जा सके जो कमजोर, अनुमान पर आधारित कहानियों पर निर्भर करती है। वह तब जब खासकर परिसर में भारतीय मूल के छात्रों की एक बड़ी आबादी है। इसके अलावा जाति भेदभाव के सबूत का समर्थन करने के लिए कोई डेटा नहीं है।

कास्टफाइल्स के निदेशक अभिजीत बागल द्वारा किए गए शोध ने रटगर्स विश्वविद्यालय की अपने छात्रों को भेदभाव और उत्पीड़न से बचाने में विफलता को बयां किया है। उन्होंने हाल के कई शिकायतों और मुकदमों का हवाला दिया है जो विश्वविद्यालय की कमियों को उजागर करते हैं। हाल ही में रटगर्स को गैर-समावेशी होने के लिए चुनौती दी गई थी। इन शिकायतों की लिस्ट इस तरह से है।

  • 5 दिसंबर, 2023 को डिफेंस ऑफ फ्रीडम इंस्टिट्यूट (DFI) द्वारा रटगर्स विश्वविद्यालय में यहूदी विरोधी उत्पीड़न से संबंधित एक संघीय नागरिक अधिकार शिकायत दर्ज की गई।
  • 2 जनवरी, 2024 को रटगर्स में एक यहूदी छात्र योएल एकरमैन द्वारा यहूदी विरोधी भेदभाव से संबंधित न्यू जर्सी के एसेक्स काउंटी के सुपीरियर कोर्ट में एक सिविल एक्शन मुकदमा दायर किया गया।
  • 23 अप्रैल, 2024 को अमेरिकन-अरब एंटी-डिस्क्रिमिनेशन कमेटी (ADC) और काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स, न्यू जर्सी (CAIR-NJ) द्वारा रटगर्स विश्वविद्यालय में फिलिस्तीनी विरोधी भेदभाव से संबंधित एक संघीय नागरिक अधिकार शिकायत दर्ज की गई।
  • 6 मई, 2024 को विस्कॉन्सिन इंस्टीट्यूट फॉर लॉ एंड लिबर्टी (WILL) और यंग अमेरिका फाउंडेशन (YAF) द्वारा रटगर्स विश्वविद्यालय में जाति और राष्ट्रीय मूल के आधार पर भेदभाव से संबंधित एक संघीय नागरिक अधिकार शिकायत दर्ज की गई।
  • रटगर्स के हिंदू छात्रों ने अतीत में प्रोफेसर ट्रश्के के खिलाफ रटगर्स नेतृत्व को पत्र लिखकर कई शिकायतें व्यक्त की हैं। इसमें कहा गया है, 'हम रटगर्स विश्वविद्यालय के छात्र आपको उन कार्यों के बारे में लिख रहे हैं जिन्होंने हमारे विश्वासों की नींव को हिला दिया है कि रटगर्स एक ऐसा स्थान है जो अल्पसंख्यकों का स्वागत करता है और विविधता और समावेशन के सिद्धांतों के लिए खड़ा है। विशेष रूप से हम आपके ध्यान में प्रोफेसर ऑड्रे ट्रश्के के हालिया और निरंतर कार्यों को लाते हैं, जो रटगर्स नेवार्क में दक्षिण एशियाई इतिहास पढ़ाती हैं।

हालांकि रटगर्स के नेतृत्व ने इन चिंताओं को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया। इसके बजाय इसने प्रोफेसर ट्रश्के को बोलने की शैक्षणिक स्वतंत्रता के नाम और अधिकार दे दिया। इतना ही नहीं, रटगर्स ने प्रोफेसर ट्रश्के को जाति कार्य बल का सह-अध्यक्ष भी बनाया, यह जानते हुए कि हिंदू विरोधी भेदभावपूर्ण दुर्भावना का उनका इतिहास है।

कास्टफाइल्स के अनुसार यह निर्णय रटगर्स के हिंदू छात्रों के प्रति उदासीनता और यहां तक ​​कि पर्याप्त सबूतों के बिना औपनिवेशिक मानसिकता का उपयोग करके हिंदू छात्रों को टारगेट करने के छिपे मकसद में मिलीभगत का संकेत देता है। कास्टफाइल्स रटगर्स विश्वविद्यालय से सभी छात्रों को भेदभाव और उत्पीड़न से बचाने और नागरिक अधिकार अधिनियम द्वारा इच्छित विविधता और समावेश के मूल्यों को बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करता है। यदि आप जाति और जाति के बारे में सच्चाई को समझने में रुचि रखते हैं, तो कास्ट फाइल्स वेबसाइट www.castefiles.com पर जाएं या info@castefiles.com पर ईमेल करें और बातचीत का हिस्सा बनें।

Comments

Related