ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कनाडा : कई वाहनों की टक्कर में भारतीय दंपती और उनके पोते की मौत

पुलिस ने बताया यह दुर्घटना शराब की दुकान में हुई डकैती के एक संदिग्ध का पीछा करने के चलते हुई। दुर्घटना में कम से कम छह वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे में डकैती का संदिग्ध भी मारा गया।

सांकेतिक तस्वीर / Image : NIA

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक भीषण सड़क हादसे में एक भारतीय दंपती और उनके तीन महीने के पोते सहित चार लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि पुलिस शराब की दुकान में डकैती के एक संदिग्ध का पीछा कर रही थी, जो गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि यह घातक दुर्घटना टोरंटो से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में व्हिटबी में राजमार्ग 401 पर हुई जिसमें कई वाहन आपस में टकरा गये और चार जिंदगियों की मौत का कारण बने। 

ओंटारियो की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने कहा कि सोमवार को टक्कर में दो बुजुर्ग (दादा-दादी), एक 60 वर्षीय व्यक्ति और एक 55 वर्षीय महिला और उनके तीन महीने के पोते की मौत हो गई। एजेंसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि दोनों दादा-दादी भारत से कनाडा यात्रा पर गये थे। एसआईयू ने  ताया कि दुर्घटना में शिशु के माता-पिता, एक 33 वर्षीय व्यक्ति और एक 27 वर्षीय महिला घायल हो गए।

जैसा कि पुलिस ने बताया यह दुर्घटना शराब की दुकान में हुई डकैती के एक संदिग्ध का पीछा करने के चलते हुई। दुर्घटना में कम से कम छह वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे में डकैती का संदिग्ध भी मारा गया। 

एसआईयू ने पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए क्योंकि सभी पीड़ितों के शव परीक्षण बुधवार को टोरंटो में हुए। कार्गो वैन से एक 38 वर्षीय पुरुष यात्री को भी गंभीर चोटों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एसआईयू पूरे मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।  

Comments

Related