ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पेरिस ओलंपिक में प्रतिभा दिखाएंगे एशियाई-अमेरिकी संगीतकार

पेन मसाला ग्रुप ने दो अवसरों पर व्हाइट हाउस में प्रदर्शन किया है। पेन मसाला ने भारतीय फिल्मफेयर पुरस्कारों के साथ ही हेनरी किसिंजर, बान की मून, मुकेश अंबानी और नरेंद्र मोदी जैसी प्रमुख हस्तियों के सामने भी अपनी प्रतिभा दिखलाई है।

पेन मसाला ग्रुप / Wikipedia/Abhiram Juvvadi

अगले सप्ताह यानी 26 जुलाई से शुरू होने जा रहे पेरिस (ग्रीष्मकालीन) ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में एशियाई अमेरिकी कैपेला समूह पेन मसाला (Penn Masala) अपनी प्रतिभा से दुनिया को एक बार फिर रूबरू कराने जा रहा है। नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) द्वारा आयोजित उद्घाटन इंडिया हाउस में पेन मसाला को ओलंपिक परफॉर्मर घोषित किया गया है। 

पेन मसाला दुनिया का पहला और अग्रणी दक्षिण एशियाई कैपेला समूह है। पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा इसकी स्थापना 1996 में की गई थी। पूर्वी और पश्चिमी संगीत प्रभावों के मिश्रण के लिए प्रख्यात इस समूह ने 12 अलबम जारी किए हैं और अमेरिकन देसी के साउंडट्रैक पर इसे प्रदर्शित किया गया था।

पेन मसाला ने दो अवसरों पर व्हाइट हाउस में प्रदर्शन किया है। पहला अक्टूबर 2009 में, राष्ट्रपति बराक ओबामा के निमंत्रण पर और फिर जून 2023 में, राष्ट्रपति जो बाइडेन के बुलावे पर। पेन मसाला ने भारतीय फिल्मफेयर पुरस्कारों के साथ ही हेनरी किसिंजर, बान की मून, मुकेश अंबानी और नरेंद्र मोदी जैसी प्रमुख हस्तियों के सामने भी अपनी प्रतिभा दिखलाई है।

मीडिया से साझा जानकारी के अनुसार प्रत्येक टिकट की कीमत 5.5 डॉलर (€5) होगी। इंडिया हाउस 27 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस के पार्क डी ला विलेट में स्थापित किया जाएगा। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा उनकी साझेदारी के हिस्से के रूप में संकल्पित पहला इंडिया हाउस, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), भारत के अभूतपूर्व उत्सव को चिह्नित करने के लिए भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत को सामने लाने की तैयारी कर रहा है। यह नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा विशेष रूप से क्यूरेट किए गए अपने दैनिक प्रोग्रामिंग के माध्यम से भारत की समृद्ध कला और संस्कृति का उत्सव मनाते हुए इंडिया हाउस की ग्लोबल एंट्री का प्रतीक है।

संगीत के अलावा इंडिया हाउस भारतीय ओपंलिक की 100 वर्षीय यात्रा का जश्न भी मनाने जा रहा है। IOA के तहत भारत ने पहली बार 1920 में ओलंपिक खेलों में भाग लिया था। लिहाजा इंडिया हाउस की ओर से शिल्प, योग सत्र और नृत्य प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in