ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिकी यात्री का वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने कहा, काश! ऐसा पूरे देश में हो जाए

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि इंदौर की सफाई का क्रेडिट अच्छी शासन व्यवस्था और शहर को साफ रखने के लिए नागरिकों की प्रतिबद्धता दोनों को जाता है। 2023 के स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कारों में इंदौर ने लगातार सातवें साल सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है।

आनंद महिंद्रा (दाएं) ने इंदौर की साफ-सफाई की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर अमेरिकी यात्री मैक्स मैकफारलिन (बाएं) का एक वीडियो शेयर किया है / Instagram and X/@maxmcfarlin, @anandmahindra

मुंबई के बड़े कारोबारी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने इंदौर की साफ-सफाई की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर अमेरिकी यात्री मैक्स मैकफारलिन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इंदौर के एक ढाबे को साफ-सुथरा दिखाया गया है। वीडियो में मैकफारलिन साफ-सफाई देखकर हैरान हैं। महिंद्रा ने ये वीडियो शेयर करके पूरे देश को सफाई का संदेश दिया है।

वीडियो की शुरुआत में मैकफारलिन दर्शकों को ढाबे का भ्रमण कराते हैं। उसकी चकाचक सफाई दिखाते हैं। वे बताते हैं कि कैसे लोग सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। इस्तेमाल की हुई थाली अलग डिब्बे में रखते हैं और हाथ धोने के लिए छोटा सा बेसिन भी है।

मैकफारलिन ने यह भी बताया कि वहां कागज या प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होता है। अगर गलती से किसी के खाने का कुछ अंश सड़क पर गिर भी जाए, तो लोग उसे तुरंत उठाकर कूड़ेदान में डाल देते हैं। 22 मई को आनंद महिंद्रा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'मन में एक सपना है, काश! ऐसा पूरे देश में हो जाए।'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह भावना कई लोगों के दिलों को छू गई। वीडियो को 80,000 से अधिक बार देखा गया। इस पर यूजर्स की ढेर सारी प्रतिक्रियाएं भी मिलीं हैं। यूजर्स ने इंदौर की सफाई की सराहना की और याद दिलाया कि इंदौर को लगातार भारत का सबसे साफ शहर माना जाता रहा है।

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि इंदौर की सफाई का क्रेडिट अच्छी शासन व्यवस्था और शहर को साफ रखने के लिए नागरिकों की प्रतिबद्धता दोनों को जाता है। 2023 के स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कारों में इंदौर ने लगातार सातवें साल सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in