ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिका- भारत के बीच ट्रेड पर फिर बनेगी बात! FTA अहम क्यों?

भारत कुछ मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर अधिक फोकस कर रहा है। इस दिशा में अमेरिका और न्यूजीलैंड के वार्ता का दौर जारी है।

राष्ट्रपति ट्रम्प और पीएम मोदी / Reuters

भारत भले ही अमेरिकी टैरिफ दरों के बढ़ने के साथ दूसरे देशों में अपने उत्पादों के लिए बाजार तलाश रहा रहा हो, वह अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को मजबूती देने में लगा है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश मुक्त व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ 'सक्रिय बातचीत' कर रहा है। दरअसल, यह दावा यूं ही नहीं किया जा रहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की बात खुद कही है। 

भारत और अमेरिका मार्च, 2025 से एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। हलांकि छठें दौर की वार्ता के लिए अमेरिकी टीम पिछले महीने भारत आने वाली थी लेकिन यात्रा स्थगित  कर दी गई। इस बीच भारत के भारत के वाणिज्य व उद्योग मंत्री का एक बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत मुक्त व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ बातचीत जारी है। 

यही नहीं दिल्ली में यूरोपीय संघ के साथ भी व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। पीयूष गोयल के मुताबिक,  भारत पहले ही संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस के साथ व्यापार समझौते कर चुका है। जल्द ही अब  ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते के दूसरे चरण को अंतिम दिया जाना है।  दरअसल, भारत कई मुक्त व्यापार समझौते (FTA) करने जा रहा है। जिसके लिए हाल ही में यूरोपीय संघ के आयुक्त के साथ एक बैठक भी की गई। 
 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in