ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिकी प्रशासन की दो टूक- वीजा और ग्रीन कार्ड विशेषाधिकार हैं, जन्मसिद्ध अधिकार नहीं

ब्रूस ने कहा कि वाणिज्य दूतावास के अधिकारी भी लोगों से बात करते हैं। वे लोगों से सवाल पूछते हैं कि वे क्यों आना चाहते हैं। दुनिया के हर संप्रभु राष्ट्र की रुचि यह नियंत्रित करने में होती है कि कौन उनके देश में आ रहा है, उसके इरादे क्या हैं।

विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस / X@Tammy Bruce

संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को स्पष्ट किया कि विदेशी नागरिकों को यहां रहने के लिए जारी किया गया वीजा या ग्रीन कार्ड अमेरिका द्वारा दिए जाने वाले विशेषाधिकार, यह जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है।

विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने अपने संवाददाता सम्मेलन में साफ किया कि वीजा कोई अधिकार नहीं है। वीजा और ग्रीन कार्ड जन्मसिद्ध अधिकार नहीं हैं। ये विशेषाधिकार हैं। आपको ये विशेषाधिकार इसलिए दिए जाते हैं क्योंकि आप इसे पाने की कोशिश में संयुक्त राज्य अमेरिका के सामने क्या पेश करते हैं। 

ब्रूस दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे संदेशों के बारे में सवालों का जवाब दे रही थीं। इनमें से कुछ संदेश कुछ हद तक आक्रामक हैं जिसमें लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे विरोध करने, दंगे करने या कानून तोड़ने की योजना बना रहे हैं तो संयुक्त राज्य अमेरिका न आएं।

उन्होंने कहा कि अन्य देशों के नागरिकों के लिए जो अमेरिका आना चाहते हैं मुझे लगता है कि यह उनके अपने देशों के लिए उचित है। निश्चित रूप से कुछ देश हैं जो अपने नागरिकों को याद दिला रहे हैं कि यदि आप संयुक्त राज्य अमेरिका जा रहे हैं तो कानून का पालन करें, अपना व्यवहार ठीक रखें, एक अच्छे आगंतुक बनें, और आप ठीक रहेंगे। 

यह भी पढ़ें : जन्मसिद्ध नागरिकता एक अधिकार है... ट्रम्प इसे नहीं छीन सकते

ब्रूस ने कहा कि वाणिज्य दूतावास के अधिकारी भी लोगों से बात करते हैं और वे सवाल पूछते हैं कि वे क्यों आना चाहते हैं। दुनिया के हर संप्रभु राष्ट्र की रुचि यह नियंत्रित करने में होती है कि कौन उनके देश में आ रहा है, उनके इरादे क्या हैं।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह एक ऐसी बातचीत है जो कुछ समय से नहीं हो रही है। दुनिया को नए प्रशासन, ट्रम्प प्रशासन से बहुत सी नई बातें सुनने को मिल रही हैं, जो अमेरिका को फिर से महान बनाने, निश्चित रूप से फिर से सुरक्षित, अधिक समृद्ध बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के कारण सत्ता में हैं। 

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल ही में इस बारे में बात की थी। ब्रूस ने कि इसका एक हिस्सा यह है कि अमेरिकी क्या देखते हैं और पिछले कई वर्षों में क्या हो रहा है। जब कुछ हिंसा, कुछ दृष्टिकोण, यहूदी विरोधी भावना में वृद्धि और निश्चित रूप से, कुछ सार्वजनिक मामलों की बात आती है, जिन पर मैं बात नहीं करूंगी।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in