Virat Kohli / X/@ICC
कुछ घंटे गायब रहने के बाद विराट कोहली इंस्टाग्राम पर फिर से लौट आए हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पहले की तरह सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहा है। विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार की सुबह डीएक्टिवेट हो गया था। इससे उनके फैंस के बीच अफरा-तफरी मच गई थी।
दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीटों में शामिल कोहली का इस तरह सोशल मीडिया से अचानक गायब होना लोगों के लिए चौंकाने वाला था। अकाउंट नजर न आने के कारण सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली की सैलरी घटा सकता है बीसीसीआई
विराट कोहली का अकाउंट एक्टिव होने के बाद उनके फैंस खुश हैं। हालांकि, अब तक विराट कोहली, उनकी मैनेजमेंट टीम या इंस्टाग्राम की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अकाउंट जानबूझकर डीएक्टिवेट किया गया था या फिर यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा था। इसी चुप्पी ने फैंस की चिंता और उत्सुकता दोनों को बढ़ा दिया।
कोहली के अकाउंट के अचानक गायब होने पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ फैंस ने चिंता जताई, तो कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में इंस्टाग्राम के आधिकारिक हैंडल को टैग कर सवाल पूछे।
विराट कोहली के इंस्टाग्राम से खुद को गायब करने को लेकर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस का मानना है कि ये पीआर के लिए सोची समझी योजना के तहत उठाया कदम हो सकता है।
विराट कोहली के इंस्टाग्राम से दूर रहने के फैसले ने डिजिटल वेलनेस को चर्चा में ला दिया था। स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से भरी रोजमर्रा की जिंदगी के जमाने में, चौबीसों घंटे कनेक्टिविटी को आम बात माना जा रहा है। क्षमता और संपर्क के लिए अपने डिजिटल डिवाइस पर हम जितना भरोसा करते हैं, उतना ही लंबे समय तक स्क्रीन पर रहना मेंटल क्लैरिटी, भावनात्मक स्थिरता और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों की भाषा में इसे डिजिटल ओवरलोड भी कहा जाता है। इस वजह से मानसिक स्थिरता और दिमाग को रिसेट करने के साथ ही किसी खास चीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी लोग डिजिटल ब्रेक ले रहे हैं।
हालांकि, अब विराट कोहली का अकाउंट वापस आ चुका है, लेकिन उसके अचानक गायब होने की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है, जिससे फैंस अब भी जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login