ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, CCU में भर्ती

डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है। मेडिकल बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक है और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

 भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह / IANS

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी हालत नाजुक है और उन्हें अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया है। 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, खानचंद इस समय मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी सांस लेने की प्रक्रिया को मशीन के माध्यम से नियंत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही, उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी यानी डायलिसिस की प्रक्रिया दी जा रही है। यह उपचार तब दिया जाता है जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए कृत्रिम सहायता की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का नया लोगो लॉन्च, नीले की जगह अब लाल रंग

डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है। मेडिकल बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक है और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया जा रहा है और सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, रिंकू सिंह अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। कुछ समय उनके साथ बिताने के बाद वे टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए वापस लौट गए। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि रिंकू लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और अपने पिता के स्वास्थ्य की हर जानकारी ले रहे हैं।

इधर, अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बीते कुछ घंटों में खानचंद की स्थिति में और भी गंभीर हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।

इस बीच क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों ने भी रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?