भारत की टीनएज स्टार अनाहत सिंह / nstagram.com/anahatsingh13
भारत की टीनएज स्टार अनाहत सिंह ने वाशिंगटन में स्क्वैश ऑन फायर ओपन में अमेरिका की सबरीना सोभी को 3-1 से मात दी। इसी के साथ अनाहत ने पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल इवेंट के अपने पहले फाइनल में जगह बना ली है।
अनाहत सिंह ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 23 सबरीना को 11-9, 11-3, 9-11, 11-5 से शिकस्त दी। खिताबी मुकाबले में 17 वर्षीय अनाहत का सामना टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर 10 इंग्लैंड की जॉर्जीना कैनेडी से होगा।
इससे पहले, शनिवार को अनाहत ने 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए नंबर 2 सीड सना इब्राहिम को शिकस्त देकर स्क्वैश ऑन फायर ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
भारतीय वर्ल्ड नंबर 31 और सातवीं सीड खिलाड़ी ने मैच में वापसी करते हुए, तीसरे और चौथे गेम दोनों में 6-5 के घाटे को पलट दिया, और पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल इवेंट में मिस्र की वर्ल्ड नंबर 17 सना इब्राहिम को 8-11, 8-11, 11-7, 11-8, 11-7 से मात दी थी।
यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर दिया अपडेट
अनाहत ने इस सीजन पीएसए टूर पर अपनी अलग पहचान बना ली है। खासतौर पर अक्टूबर में सिल्वर-लेवल कैनेडियन विमेंस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर उन्होंने सभी का ध्यान खींचा था, जिसके बाद वह जल्द ही विश्व की टॉप-30 खिलाड़ियों में शामिल हो गईं।
पिछले कुछ महीनों में अनाहत शानदार फॉर्म में रही हैं। वह ब्रिटिश जूनियर ओपन में उपविजेता रहीं, पहली बार आयोजित स्क्वैश वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ऐतिहासिक खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और इंदौर में हुए डेली कॉलेज कप पीएसए टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया।
भारतीय टॉप सीड अनाहत सिंह बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतिष्ठित ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश में महिलाओं के अंडर-19 फाइनल में चार करीबी गेम में हार गई थीं।
अनाहत को फाइनल में फ्रांस की दूसरी सीड लॉरेन बाल्टायन ने 9-11, 11-7, 3-11, 9-11 के स्कोर से मात दी थी। वह अलग-अलग एज ग्रुप में अपने नौवें बीजेओ फाइनल में खेल रही थीं। वह इस प्रतिष्ठित स्क्वैश टूर्नामेंट में अपने पहले विमेंस अंडर-19 फाइनल में पहुंचीं, उन्होंने सेमीफाइनल मैच में मिस्र की मलिका एल कराक्सी (3/4) को सिर्फ 28 मिनट में 11-8, 11-7, 11-9 से हराया था।
न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login