ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अटलांटा में ODOP कॉर्नर: भारत के विभिन्न राज्यों के शिल्प-कला का वैश्विक प्रदर्शन

महावाणिज्य दूत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ODOP उत्पादों को बढ़ावा देने में भारतीय प्रवासी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने निजी और पेशेवर प्रयासों में इस पहल का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सांसद डॉ. रिच मैककॉर्मिक अटलांटा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास में ODOP कॉर्नर का उद्घाटन किया। / Courtesy Photo

अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने 26 नवंबर को अपने दफ्तर में 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' (ODOP) कॉर्नर शुरू किया। यह पहल भारत के अलग-अलग पारंपरिक शिल्पों को दिखाती है। इस उद्घाटन समारोह का नेतृत्व अमेरिकी कांग्रेसी डॉ. रिच मैककॉर्मिक ने किया। इसमें राज्य के सीनेटर, स्थानीय नेता और बड़ी तादाद में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग भी शामिल हुए। 

हजारों वर्षों के इतिहास वाला देश भारत, शिल्प और कला का खजाना है। इसकी विविध संस्कृति और परंपराओं ने इसके अलग-अलग इलाकों में अनोखी कलात्मक अभिव्यक्तियां पैदा की हैं। ODOP पहल भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। इसका मकसद भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अनोखे हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना है। नए बने इस कॉर्नर में तरह-तरह के हाथ से बने उत्पाद हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कारीगरी को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महावाणिज्य दूत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ODOP उत्पादों को बढ़ावा देने में भारतीय प्रवासी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने निजी और पेशेवर प्रयासों में इस पहल का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे स्थानीय कारीगरों के सशक्तिकरण और सतत विकास में योगदान हो सके। 

India in Atlanta @CGI_Atlanta ने आधिकारिक तौर पर X पर इस खबर को साझा करते हुए कहा, 'ODOP कॉर्नर में भारत के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को दर्शाते हुए उत्पादों का एक बेहतरीन संग्रह है। यह देश की समृद्ध विविधता और अद्वितीय कारीगरी को दर्शाता है। भारत की यह प्रमुख योजना देश की अपनी शिल्प विरासत को संरक्षित करने और मनाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।'

Comments

Related