ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

संघर्ष का सौंदर्य दिखलाती है मसाका किड्स डॉक्यूमेंट्री

विषमताओं में मुस्कुराते, नाचते-गाते और इस कठिन दुनिया में अपनी जगह बनाते बच्चों की कहानी है मसाका किड्स।

मसाका किड्स डॉक्यूमेंट्री / Tapasya Chaubey

मसाका किड्स डॉक्यूमेंट्री विषमताओं में मुस्कुराते, नाचते-गाते और इस कठिन दुनिया में अपनी जगह बनाते बच्चों की कहानी है। युगांडा के एक कस्बे में फुटपाथ पर बड़ा हुआ एक अनाथ लड़का एक दिन सोचता है कि वह अनाथ बच्चों को घर देगा। वह नाई का काम करता है और अपनी कम कमाई से एक छोटा सा घर खरीदता है। वहां वह और उसकी पत्नी मिल कर अनाथ बच्चों को पालना शुरू करते हैं। उनके और अपने दुखों को भुलाने के लिए वह खुद और बच्चों को संगीत और नृत्य से जोड़ता है। 

एक दिन यूं ही मौज-मस्ती में नाचते इन अभावग्रस्त बच्चों की विडियो वह यूट्यूब पर डालते हैं। युगांडा के पॉप स्टार के गीत पर बना वह वीडियो वायरल हो जाता है। वह पॉप स्टार उस कस्बे में आकर कार्यक्रम करते हैं और उन बच्चों को भी मंच पर बुलाते हैं। बच्चों को अब सब जानने लगते हैं। वहां के स्कूल बच्चों को छात्रवृत्ति देने लगते है और बच्चे स्कूल जाने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: मेरी पसंद का ठिकाना, टर्की रन स्टेट पार्क

उन्हीं में से एक बच्चा अच्छा डांसर बन जाता है और वह बाकी के छोटे बच्चों को डांस सिखाता रहता है। बच्चे पढ़ने के साथ डांस भी करते रहते हैं, सीखते रहते हैं। वे अपने वीडियो यू ट्यूब पर पोस्ट करते रहते हैं। वे लोकप्रिय हो रहे थे कि इसी बीच कोरोना महामारी फैलने लगी।

बच्चे अब डांस वीडियो पर रील बनाने लगे। उनके वीडियो इतने लोकप्रिय हुए की अभिनेता विल स्मिथ ने भी शेयर किया। हालत ठीक होने पर इन्हें विदेशों में अलग-अलग कार्यक्रम में बुलाया जाना लगा। यहां तक कि बार्सिलोना के फुटबॉल स्टेडियम तक में भी। इन बच्चों के फॉलोवर्स की संख्या मिलियन में पहुंच गई है। 

अब वह अनाथालय पहले से काफी बड़ा बन चुका है। बच्चों को पहले से बेहतर जीवन मिलने लगा है। यहां बच्चों की संख्या भी बढ़ गई है। अब सभी बच्चे स्कूल जा रहे हैं। जिस बच्चे ने यहां डांस सिखाना शुरू किया था, वह वकालत की पढ़ाई करने जा रहा है। अब भी इन बच्चों की डांस वीडियो नियमित डाली जाती है। और अब तो फॉलोअर्स की संख्या चार मिलियन से ऊपर हो गई है। 

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in