ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मेरी पसंद का ठिकाना: टर्की रन स्टेट पार्क

पहाड़ों के बीच से गुजरती यह नदी आराम से बहती है। इतनी आराम से जैसे आपके पैरों को सहलाते हुए फिसल रही हो।

छोटी-छोटी धाराएं बनाकर बहती यह नदी बच्चों के लिए बड़ी मजेदार है। / Tapasya Chaubey

अमेरिकी राज्य इंडीऐना का एक स्टेट पार्क है, जिसका नाम टर्की रन स्टेट पार्क है। इसके नाम के पीछे की कहानी तो किसी को ठीक-ठीक मालूम नहीं पर पार्क के इन्फर्मेशन सेंटर से पता लगा कि शायद कभी यहां टर्की( एक तरह का पक्षी) खूब रहते होंगे। सो इसका यह नाम पड़ा होगा। 

2382 एकड़ में फैला ये पार्क, छोटे पहाड़, पेड़-पौधों, और कुछ जंगली जानवर तथा पत्थरों का घर है। इसके बीच से एक नदी बहती है। नदी का नाम, शुगर क्रीक रिवर है। नदी का पानी तो वैसे ही मीठा होता है पर इसके नाम के पीछे इसके मीठे पानी का योगदान कम इसके किनारे उगे मीठे मेपल ट्रीज का योगदान अधिक है। 

यह भी पढ़ें: जब टेक्सस पर बिछती है नीले फूलों की चादर

पहाड़ों के बीच से गुजरती यह नदी आराम से बहती है। इतनी आराम से जैसे आपके पैरों को सहलाते हुए फिसल रही हो। इसके कई हिस्सों में रेतीली मिट्टी-पत्थर के बगल से छोटी-छोटी धाराएं बनाकर बहती यह नदी बच्चों के लिए बड़ी मजेदार है। वे कूद कर इस पार से उस पार ऐसे करते हैं जैसे कोई किला फतह कर लिया हो। 

इस पार्क की खूबसूरती में चार चांद यहां के ट्रेल लगाते हैं। / Tapasya Chaubey

इस पार्क की खूबसूरती में चार चांद यहां के ट्रेल लगाते हैं। कुल ग्यारह अलग-अलग तरह के ट्रेल हैं। पथरीले ट्रेल को सुलभ बनाने की हर कोशिश की गई है फिर भी कुछ थोड़े मुश्किल भरे थे। ट्रेल 9 सबसे कठिन है और बच्चों के साथ यह और भी मुश्किल हो जाता है। 

यहां बच्चों के लिए घोड़े की सवारी भी है। बड़े लोगों को भी पहाड़ों के बीच से ग्रुप में घोड़े की सैर कराई जाती है। पहाड़ों के बीच घुड़सवारी के लिए उम्र सीमा कम से कम छह साल से ऊपर होनी चाहिए और एक तय लंबाई होनी चाहिए। जैसे की रोलरकॉस्टर राइड में होता है। 

इस पार्क तक पहुंचने का रास्ता बहुत ही खूबसूरत है। मेरा पसंदीदा कंट्रीसाइड,  छोटी सड़कें, खेत-खलिहाल, जीव-जानवर और खेत-खलिहान के बीच में बने घर। 

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in