ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में भारतीय मूल की तीन महिलाएं बनीं पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी 

पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी बनाई गईं भारतीय मूल की तीन महिलाएं हैं- जेसी सुन्नर, हरविंदर संधू और सुनीता धीर। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने अपने नए मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के चार सदस्यों को भी जगह दी है।

27 लोगों की इस मिनिस्टर काउंसिल में 23 कैबिनेट मिनिस्टर हैं। / Reuters

कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने अपने नए मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के चार सदस्यों को जगह दी है। उसके बाद उन्होंने भारतीय मूल की तीन महिलाओं को पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी बनाया है। 27 लोगों की इस मिनिस्टर काउंसिल में 23 कैबिनेट मिनिस्टर हैं। इस काउंसिल को अच्छे से चलाने के लिए प्रीमियर डेविड एबी ने 14 पार्लियामेंट्री सेक्रेटरीज भी नियुक्त किए हैं। इस लिस्ट में भारत से ताल्लुक रखने वाले सत्ताधारी पार्टी के लोगों को भी जगह मिली है। 

पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी बनाई गईं भारतीय मूल की तीन महिलाएं हैं- जेसी सुन्नर, हरविंदर संधू और सुनीता धीर।

पहली बार एमएलए बनीं जेसी सुन्नर ट्रेड यूनियन से जुड़ी हैं और मानवाधिकार की वकील हैं। उन्हें नस्लवाद विरोधी पहल का पोर्टफोलियो दिया गया है। अपनी जड़ों और खेती से जुड़े लंबे ताल्लुक को देखते हुए हरविंदर संधू को कृषि का पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं, सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर कनाडा में नए लोगों की मदद करने वाली सुनीता धीर को अंतरराष्ट्रीय साख का पोर्टफोलियो दिया गया है। 

कनाडा में आने वाले प्रवासियों को अपने मूल देश की पढ़ाई की डिग्रियों को कनाडा में मान्य कराने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुनीता धीर इसी काम को आसान बनाने वाली डिपार्टमेंट की मुखिया होंगी। वो अंतरराष्ट्रीय साख को कनाडाई समानता  दिलाने में मदद करेंगी। इसके अलावा मलेशिया से कनाडा आईं एशियन मूल की अमना शाह को  मानसिक स्वास्थ्य और व्यसनों का पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी बनाया गया है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in