ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

यूट्यूबर लिली सिंह बनीं ‘डॉ सिंह’, YORK यूनिवर्सिटी से मिला मानद डॉक्टरेट

लिली ने 2010 में यॉर्क यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में स्नातक किया था।

 लिलि सिंह लिलि सिंह /

भारतीय मूल की कैनेडियन एंटरटेनर और यूट्यूबर लिली सिंह अब ‘डॉ सिंह’ बन गई हैं। यॉर्क (YORK) यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें पॉप कल्चर, एंटरटेनमेंट और कम्युनिटी बिल्डिंग में योगदान के लिए दिया गया। लिली ने 2010 में यॉर्क यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में स्नातक किया था। उन्होंने इस मौके को जीवन का अद्भुत पल बताया और मजाकिया अंदाज में कहा, कहते हैं, यूनिवर्स का ह्यूमर बड़ा वाइल्ड होता है… आखिरकार मैंने अपने माता-पिता को वो डॉक्टर दे ही दिया, जिसे वो हमेशा चाहते थे। अपने ही अंदाज में!

यह भी पढ़ें- H-1B वीजाधारकों के परिवारों को SC से बड़ी राहत, H-4 वर्क परमिट नियम बरकरार

भारतीय प्रवासी बेटी की उपलब्धि
भारतीय मूल के माता-पिता की संतान लिली ने सोशल मीडिया पर लिखा, हम सबने सुना है कि ब्राउन पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे डॉक्टर, लॉयर या इंजीनियर बनें। सच कहें तो ये सही भी है—क्योंकि उनके लिए वो स्थिरता का प्रतीक था। आखिरकार हर माता-पिता यही चाहते हैं कि उनके बच्चे सुरक्षित रहें और अपनी पहचान बना सकें। वह आगे लिखती हैं, मैंने हर मायने में परंपरा के खिलाफ रास्ता चुना। लेकिन यूनिवर्स का सेंस ऑफ ह्यूमर देखिए—आखिर में मैं घर पीएचडी लेकर ही लौटी!

 

यूनिवर्सिटी में अपना संबोधन करते हुए लिलि सिंह। /

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?