ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

रोहन अदवालपालकर बने Oatey कंपनी के उपाध्यक्ष

प्लम्बिंग उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी ओटे ने भारतीय मूल के रोहन एडवालपालकर को फाइनेंशियल स्ट्रेटजी एंड रिस्क विभाग के उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया है।

प्लंबिंग इंडस्ट्री में काम करने का रोहन अदवालपालकर का लंबा अनुभव रहा है।  लेखांकन, वित्तीय नियोजन के क्षेत्र में उन्होंने करीब दो दशक तक काम किया है। पिछले चार वर्षों से वे  कंपनी ओटे (Oatey) में वित्तीय नियोजन एवं विश्लेषण के निदेशक पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें ओटे ने फाइनेंशियल स्ट्रेटजी एंड रिस्क विभाग के उपाध्यक्ष पद पर प्रमोट किया है। 

एडवालपालकर की ओटे के साथ शुरुआत वित्तीय नियोजन एवं विश्लेषण के निदेशक के रूप पद के साथ हुई। ओटे में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, एडवालपालकर ने कहा, "ओटे में मेरा समय पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों रूप से अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक रहा है...मैं आगे के अवसरों से उत्साहित हूं और अपने रणनीतिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और साझा सफलता प्राप्त करने के लिए संगठन में सहयोग करना जारी रखने के लिए तत्पर हूं।"

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related