ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

निकी हेली के भारतीय अमेरिकी दोस्तों ने उन्हें बताया 'टफ लेडी'

राज और भावना पहले ऐसे लोगों में थे, जिन्होंने निकी हेली के लिए धन जुटाने का अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि जब हम लोग निकी को गवर्नर बनाने के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगते थे, तब लोग हमारे ऊपर हंसा करते थे। लेकिन जब निकी जब दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरीं तो साथ देने वालों की कोई कमी नहीं थी। 

 निकी हेली 15 राज्यों में 5 मार्च को होने वाले सुपर ट्यूजडे में कड़ी टक्कर दे सकती हैं।  निकी हेली 15 राज्यों में 5 मार्च को होने वाले सुपर ट्यूजडे में कड़ी टक्कर दे सकती हैं। / @NikkiHaley

रियल एस्टेट एजेंट भावना वासुदेव और उनके गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट पति राज वासुदेव लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निकी हेली के दोस्त हैं। उन्होंने भारतीय अमेरिकी हेली के लिए कई फंडरेज़र इवेंट भी आयोजित किए हैं। न्यू इंडिया अब्रॉड के साथ विशेष इंटरव्यू में वासुदेव दंपती ने निकी के बारे में कई बातें बताईं। 

निकी हेली 15 राज्यों में 5 मार्च को होने वाले सुपर ट्यूजडे में चुनावी रेस में हैं। पोल्स की मानें तो निकी के प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प फिलहाल आगे चल रहे हैं। वह मिशिगन समेत सभी प्राइमरी में जीत हासिल कर चुके हैं। इंटरव्यू में राज ने बताया कि साउथ कैरोलिना का गवर्नर बनने से पहले लोगों को निकी हेली पर भरोसा नहीं था। 

उन्होंने कहा कि दक्षिण कैरोलिना का गवर्नर की रेस में निकी हेली का मुकाबला ऐसे शख्स से था, जो पिछले 30 वर्षों से इस पद पर था। सबको लगता था कि निकी उन्हें हरा नहीं पाएंगी। लेकिन उन्होंने जीत हासिल करके मुझे ही नहीं, सभी को प्रभावित कर दिया। निकी बेहद आकर्षक हैं और सबकी परवाह करती हैं। वह अक्सर हमारे जिले में जाती हैं और लोगों से मिलती हैं। यही वजह थी कि वह जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। 

राज और भावना पहले ऐसे लोगों में थे, जिन्होंने निकी हेली के लिए धन जुटाने का अभियान चलाया था। राज और भावना ने बताया कि जब हम लोग निकी को गवर्नर बनाने के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगते थे, तब लोग हमारे ऊपर हंसा करते थे। हमें 10 लोग भी नहीं मिले थे। लेकिन जब निकी जब दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरीं तो साथ देने वालों की कोई कमी नहीं थी। 

राज ने बताया कि हेली ने 2015 में साउथ कैरोलिना कैपिटल ग्राउंड से कॉन्फेडरेट का झंडा हटाने का आह्वान किया था। उनका कहना था कि ये ध्वज अब महान भविष्य का प्रतिनिधित्व नहीं करता, इसे हटाया जाना चाहिए। ये एक बड़ी बात थी। लोग नाराज हो सकते थे। लेकिन जिस तरह से निकी ने मामले को संभाला, वह अद्भुत था। भावना ने कहा कि हेली का व्यक्तित्व लोगों को एकसाथ लाने वाला है, न कि उन्हें विभाजित करने वाला। 

एनबीसी के साथ एक इंटरव्यू में निकी हेली ने बताया था कि दक्षिण कैरोलिना में उनकी परवरिश के शुरुआती दिन मुश्किल थे। भूरे रंग का होने के कारण उन्हें हर दिन चिढ़ाया जाता था। अगर आज देखें तो ट्रम्प उन्हें निम्ब्रा कहकर चिढ़ाते हैं। उनकी भारतीय विरासत को लेकर निशाना साधते हैं। सवाल उठाते हैं कि प्रचार के दौरान निकी के पति माइकल हेली साथ क्यों नहीं नजर आते। लेकिन इस सबके बावजूद निकी को तोड़ना मुश्किल है। राज का कहना है कि निकी एक टफ कुकी हैं। उनका विजन, उनका मैसेज साफ है। वह इसे हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करती हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related