भारतीय मूल के जय वैंगणकर / Jay Vaingankar via X
भारतीय मूल के 28 वर्षीय डेमोक्रेट नेता जय वैंगणकर ने न्यू जर्सी के 12वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट (NJ-12) से चुनावी मैदान में उतरकर सियासी हलचल तेज कर दी है। उनका लक्ष्य न्यू जर्सी के पहले जेन-Z और दक्षिण एशियाई सांसद बनना है। न्यू इंडिया अब्रॉड से बातचीत में जय वैंगणकर ने अपने राजनीतिक सफर और भविष्य के विजन को साझा किया।
यह भी पढ़ें- कनाडा की डिजाइन कंपनी आउटविटली में वाणी एडवर्डसन नई COO
जय वैंगणकर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2013 में कोरी बुकर के सीनेट अभियान से की। इसके बाद उन्होंने 2016 में हिलेरी क्लिंटन के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में काम किया और फिर 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत में अहम भूमिका निभाई। कोविड-19 महामारी के दौरान मतदाताओं को संगठित कर उन्होंने पेंसिल्वेनिया को डेमोक्रेट्स के पक्ष में पलटने में मदद की।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login