ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कनाडा की डिजाइन कंपनी आउटविटली में वाणी एडवर्डसन नई COO

वाणी एडवर्डसन कनाडा की पहली पीढ़ी की अप्रवासी हैं। उनका जन्म अफ्रीका में भारतीय माता-पिता के यहां हुआ था।

वाणी एडवर्डसन / Vani Edwardson via LinkedIn

कनाडा की डिजाइन सर्विसेज कंपनी Outwitly Inc ने वाणी एडवर्डसन को अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। नई भूमिका में वाणी एडवर्डसन कंपनी की ऑपरेशनल रणनीति और क्रियान्वयन का नेतृत्व करेंगी, जिससे ह्यूमन-सेंटर्ड डिजाइन, यूएक्स (UX) और सर्विस इनोवेशन के क्षेत्र में आउटविटली की निरंतर वृद्धि को गति मिलेगी।

COO बनने से पहले वाणी एडवर्डसन अपनी कंसल्टिंग फर्म Ryval Consulting के जरिए आउटविटली में फ्रैक्शनल CMO के रूप में सेवाएं दे रही थीं। इसके अलावा वह Wibbi में VP (मार्केटिंग एंड सेल्स) और LeadPulse में VP (मार्केटिंग) समेत कई कंपनियों को फ्रैक्शनल लीडरशिप सपोर्ट दे चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- तेजस शाह को वॉल्टर्स क्लूवर ने बनाया EVP, जताया आभार

वाणी एडवर्डसन के पास तीन दशकों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है। इससे पहले वह Nanometrics और Macadamian जैसी इंडस्ट्री-लीडिंग कंपनियों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related