ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

US कांग्रेस की रेस में भारतीय मूल के डॉक्टर अनिल कुमार, हेल्थकेयर और शिक्षा बड़े मुद्दे

डॉ. कुमार ने कहा, “मैं मिशिगन के 11वें जिले से यूएस कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।” यह सीट डेमोक्रेटिक सांसद हेली स्टीवंस के यूएस सीनेट चुनाव लड़ने के फैसले के बाद खाली हुई है।

डॉक्टर अनिल कुमार / ourtesy: IANS

भारतीय मूल के अमेरिकी यूरोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार ने मिशिगन के 11वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के लिए एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने अमेरिका की स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलताओं, शिक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताओं और दो-दलीय राजनीतिक व्यवस्था में भारतीय अमेरिकियों के हाशिए पर होने को अपनी उम्मीदवारी की मुख्य वजह बताया।

आईएएनएस को दिए एक विशेष इंटरव्यू में डॉ. कुमार ने कहा, “मैं मिशिगन के 11वें जिले से यूएस कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।” यह सीट डेमोक्रेटिक सांसद हेली स्टीवंस के यूएस सीनेट चुनाव लड़ने के फैसले के बाद खाली हुई है।

यह भी पढ़ें- AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल साउथ को नई दिशा देगा भारत का AI विजन

डॉ. कुमार के अनुसार, इस जिले की आबादी करीब 7.5 लाख है, जिसमें से लगभग 2 लाख मतदाता आमतौर पर मतदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खुली सीटें नए उम्मीदवारों के लिए दुर्लभ लेकिन अहम अवसर होती हैं।

पेशे से यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार ने बताया कि अमेरिका की स्वास्थ्य व्यवस्था में गिरावट देखकर उन्होंने करीब एक दशक पहले राजनीति में आने का मन बनाया। उन्होंने कहा, “हम हर साल करीब 4.3 ट्रिलियन डॉलर खर्च करते हैं, लेकिन हमारी स्वास्थ्य सेवाएं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं।” उन्होंने मरीजों के हवाले से कहा, “लोग मुझसे कहते हैं—डॉक्टर कुमार, हमारे पास दवाइयां खरीदने के लिए इतना पैसा नहीं है।”

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related