ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सियासी ताल ठोकेंगे अशोक बद्दी, मिशिगन चुनाव में भारतीय मूल के नेता की एंट्री

राजनीति में उतरने के कारणों पर उन्होंने कहा कि बदलाव लाने के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी है।

अशोक बद्दी / IANS

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सक्रिय नेता अशोक बद्दी ने मिशिगन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। वे मिशिगन के 56वें विधानसभा जिले से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने “व्यावहारिक, लोगों को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व” का वादा किया है। यह जिला डेट्रॉयट के उत्तर में स्थित एक विविधतापूर्ण उपनगरीय क्षेत्र है।

आईएएनएस से बातचीत में अशोक बद्दी ने कहा, “मैं मिशिगन डिस्ट्रिक्ट 56 से स्टेट रिप्रेजेंटेटिव के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।” ट्रॉय शहर के लंबे समय से निवासी बद्दी ने कहा कि उनका फैसला स्थानीय जुड़ाव और सामुदायिक सेवा से प्रेरित है। उन्होंने कहा, “मैं पिछले एक दशक से ट्रॉय में रह रहा हूं और समुदाय की मदद के लिए लगातार काम करता रहा हूं।”

यह भी पढ़ें- US कांग्रेस की रेस में भारतीय मूल के डॉक्टर अनिल कुमार, हेल्थकेयर और शिक्षा बड़े मुद्दे

उन्होंने जिले की बदलती जनसांख्यिकी का जिक्र करते हुए बताया कि यहां करीब 25 प्रतिशत आबादी भारतीय मूल की है, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 12,000 है। बद्दी ने कहा, “यह एक बड़ी संख्या है, जो चुनाव का रुख तय कर सकती है।”

राजनीति में उतरने के कारणों पर उन्होंने कहा कि बदलाव लाने के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा, “राजनीतिक इच्छाशक्ति के बिना कोई बदलाव संभव नहीं है। एक बार हम यहां आ जाते हैं, तो हम भी उतने ही अमेरिकी हैं जितना कोई और।”

लंबे समय से राजनीति में
बद्दी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल के अंत में चुनाव लड़ने का फैसला किया, हालांकि वे लंबे समय से राजनीति से जुड़े रहे हैं। वे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी में सक्रिय थे और मिशिगन के गवर्नर के लिए कई फंडरेजिंग अभियानों की कोर टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने काउंसिल चुनावों से लेकर स्कूल बोर्ड तक कई अभियानों में काम किया।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in