राज पंजाबी अपनी नई किताब के साथ। / Raj Panjabi via X
व्हाइट हाउस के पूर्व सीनियर डायरेक्टर राज पंजाबी ने अपनी पहली किताब ' सेफर: ए प्लेबुक- टर्मिंग फियर इनटू एक्शन एंड क्राइसिस इनटू कम्युनिटि' लॉन्च करने की घोषणा की है। यह किताब 13 अक्टूबर को आएगी। हार्परवन बुक्स द्वारा प्रकाशित इस किताब के बारे में लेखक का कहना है कि यह हम सभी के लिए डर, अविश्वास और अनिश्चितता से निपटने की एक गाइडबुक (प्लेबुक) है।
'SAFER' पंजाबी की एक प्रैक्टिकल गाइड है जो महामारी के दौरान फ्रंटलाइन पर काम करने से लेकर व्हाइट हाउस तक के उनके अनुभवों पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि कैसे लोग और समुदाय डर को एक्शन में बदल सकते हैं, मुश्किलों का सामना करने की ताकत बना सकते हैं और भरोसे व आपसी जुड़ाव के जरिए संकट से उबर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बे एरिया के लेखक ने 2026 नॉटिलस बुक अवार्ड्स में गोल्ड जीता
डॉ. राज पंजाबी एक डॉक्टर, एंटरप्रेन्योर और ग्लोबल हेल्थ सिक्योरिटी और बायो-डिफेंस के लिए व्हाइट हाउस के पूर्व सीनियर डायरेक्टर हैं। इस भूमिका में, उन्होंने नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन के टॉप महामारी और स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर काम किया।
वह 'लास्ट माइल हेल्थ' के को-फाउंडर और पूर्व CEO भी हैं। यह संस्था दुनिया के सबसे दूर-दराज के इलाकों में हेल्थकेयर तक पहुंच बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी और कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स का इस्तेमाल करती है।
फिलहाल 'को-इम्पैक्ट' के बोर्ड मेंबर पंजाबी को 'टाइम' मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों और स्वास्थ्य क्षेत्र के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। उन्होंने कोविड-19, मलेरिया, इबोला और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों के खिलाफ वैश्विक प्रयासों में अहम भूमिका निभाई है।
अपनी किताब के बारे में बात करते हुए पंजाबी ने कहा कि 'SAFER' की शुरुआत एक ऐसे सवाल से हुई जिसे मैं खुद से पूछना बंद नहीं कर पा रहा था: क्यों कुछ लोग और समुदाय संकट से और मजबूत होकर निकलते हैं, जबकि दूसरे बिखर जाते हैं?
उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान और कहानियों में मुझे जो मिला, उसने मुझे हैरान कर दिया। सुरक्षा निश्चितता से नहीं आती। यह समुदाय से और एक-दूसरे से दूर हटने के बजाय एक-दूसरे की ओर बढ़ने की हिम्मत से आती है।
पंजाबी का कहना है कि उन्होंने इमरजेंसी रूम, बोर्डरूम और सिचुएशन रूम में खुद देखा कि कैसे कुछ लोग संकट से और मज़बूत होकर निकले। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि अनिश्चितता से निपटने के लिए उन सभी ने 'प्लेबुक' (तरीकों/गाइडलाइंस) का सहारा लिया।
I’m excited to share that my first book, SAFER: A Playbook--Turning Fear Into Action and Crisis Into Community, is coming out on October 13th, with @harperonebooks.
— Raj Panjabi M.D. (@rajpanjabi) June 11, 2026
SAFER began as a question that I couldn’t stop asking: Why do some people and communities come through crisis… pic.twitter.com/vvogkKE4JF
राज बताते हैं कि मैंने 'SAFER' किताब हम सभी के लिए डर, अविश्वास और अनिश्चितता से निपटने के एक गाइड के तौर पर लिखी है। मुझे उम्मीद है कि यह आपके काम आएगी, और मैं आने वाले महीनों में इस बारे में और बात करने के लिए उत्सुक हूं।
पंजाबी की किताब की प्रस्तावना डॉक्टर और अमेरिका के पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने लिखी है। यह किताब अब Amazon, Barnes & Noble, Books-A-Million, Bookshop, Target और Walmart पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login