ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

डेविड विलकॉक्स को विद्या भारती ने दिया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

विद्या भारती न्यू इंग्लैंड ने स्केलिंग इम्पैक्ट कंसल्टेंसी कंपनी रीचस्केल के संस्थापक और उद्यमी डेविड विलकॉक्स को स्केलिंग कॉज़ के लिए आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्रदान किया है।

विद्या भारती लोगो /

बर्लिंगटन में आयोजित विद्या भारती के वार्षिक समारोह के दौरान डेविड विलकॉक्स को सम्मानित किया गया। निवेशक व MIT बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के स्थायी सदस्य देश देशपांडे ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया। दरअसल, विलकॉक्स को नई स्केलिंग स्ट्रेटजी के साथ सामाजिक प्रभाव और टॉरगेट ऑपरेटेड पहल  के साथ अहम बदलाव लाने के लिए नए प्रयासों के लिए जाना जाता है। 

यूके बर्लिंगटन में विद्या भारती के वार्षिक समारोह के दौरान व्यापक पैमाने सामाजिक बदलाव लाने वाली पहलों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। बता दें कि विद्या भारती भारत के 750 जिलों में से 680 जिलों में लगभग 20,000 स्कूलों और कॉलेजों का संचालन करती है। संस्था 35 लाख K-12 छात्रों को शिक्षित करती है और अपनी शैक्षिक पहलों के माध्यम से लाखों लोगों को भविष्य के सपने साकार करने के लिए तैयार करती है। 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related