ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय-अमेरिकी मेहताब संधू बने कैलिफोर्निया की इस काउंटी के सुपीरियर जज, जानें इन्हें

कानून के क्षेत्र में मेहताब संधू का व्यापक करियर रहा है। 2022 से वह अनाहेम सिटी अटॉर्नी ऑफिस में सहायक सिटी अटॉर्नी हैं।

भारतीय अमेरिकी मेहताब संधू को सुपीरियर जज बनाने की गवर्नर ने घोषणा की है। / Image : www.gov.ca.gov

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने अलग-अलग काउंटियों के सुपीरियर कोर्ट में 11 जजों की नियुक्ति की घोषणा की है। इनमें भारतीय अमेरिकी मेहताब संधू भी शामिल हैं।

ये नियुक्तियां फ्रेस्नो काउंटी, केर्न काउंटी, लॉस एंजिलिस काउंटी, ऑरेंज काउंटी, सैन बर्नार्डिनो काउंटी, सैन डिएगो काउंटी में की गई हैं। इनके अलावा सैंटा क्लैरा काउंटी में एक अंतरिम नियुक्ति का भी ऐलान किया गया है। 

अनुभवी कानूनी पेशेवर मेहताब संधू को ऑरेंज काउंटी की सुपीरियर कोर्ट में जज बनाया गया है। वह रिटायर हुए जस्टिस स्टीवन ब्रोमबर्ग की जगह लेंगे। कानून के क्षेत्र में संधू का व्यापक बैकग्राउंड रहा है। 2022 से वह अनाहेम सिटी अटॉर्नी ऑफिस में सहायक सिटी अटॉर्नी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने 2021 से लेकर 2022 तक अनाहेम में डिप्टी सिटी अटॉर्नी (कम्युनिटी प्रॉसिक्यूटर) और 2012 से 2021 तक सैन बर्नार्डिनो काउंटी के जिला अटॉर्नी कार्यालय में उप जिला अटॉर्नी के रूप में कार्य किया। 

संधू ने 2012 में बर्नस्टीन, लिटोविट्ज़, बर्जर एंड ग्रॉसमैन में एसोसिएट के रूप में लीगल करियर शुरू किया था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सैन डिएगो के स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर की उपाधि हासिल की है। 

संधू के अलावा अन्य जजों में मारिया डियाज़ (फ्रेस्नो काउंटी), कीनन पर्किन्स (केर्न काउंटी), जेफरी मैकफारलैंड, सफ़ान अहमद, व माइकल कैवलुज़ी (लॉस एंजिलिस काउंटी), एम्बर पोस्टन (ऑरेंज काउंटी), क्रिस्टोफर हेस (सैन बर्नार्डिनो काउंटी), लिज़बेट मुनोज़ व रॉय लाइ (सैन डिएगो काउंटी) और जॉनेन स्टेबिंस (सैंटा क्लैरा काउंटी, अंतरिम) शामिल हैं।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in