ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

क्रिसमस-न्यू इयर पर 15 दिन की छुट्टी! इंडियन एंप्लॉई की पोस्ट पर छिड़ी बहस

विवेक पांचाल ने अपनी कंपनी में क्रिसमस और न्यू इयर पर 15 दिन की छुट्टी का मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 विवेक पांचाल ब्रिटिश कंपनी में काम करते हैं। विवेक पांचाल ब्रिटिश कंपनी में काम करते हैं। / photo : X @Vivekpanchaal

भारत में कंपनियों के वर्क कल्चर को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब ब्रिटिश कंपनी के लिए काम करने वाले भारतीय कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, जिसके बाद भारतीय और पश्चिमी कंपनियों में वर्क कल्चर और छुट्टियों की नीतियों पर बहस छिड़ गई है।

इस कर्मचारी का नाम विवेक पांचाल है। उन्होंने अपनी कंपनी में क्रिसमस और न्यू इयर पर 15 दिन की छुट्टी का मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पर ऑनलाइन काफी रिएक्शन आ रहे हैं। 

उन्होंने एक्स पर कंपनी का मैसेज शेयर किया है, जिसमें लिखा है- हैलो विवेक, सोमवार से क्रिसमस और न्यू इयर के लिए 6 जनवरी तक छुट्टी हैं। विवेक ने इस पर लिखा कि यूके की कंपनी में काम करने के फायदे।

इस पोस्ट पर काफी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं और भारतीय कंपनियों में काम करने के अपने अनुभव शेयर किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- 'भारत आइए, वे आपको दिवाली, होली, क्रिसमस, ईद पर भी काम करने के लिए कहेंगे... लिस्ट अभी बाकी है। 

एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं कनाडा की एक कंपनी में काम करता हूं और क्रिसमस की छुट्टियां एंजॉय कर रहा हूं!' एक अमेरिकी कंपनी में काम करने वाले भारतीय कर्मचारी ने टिप्पणी की कि अमेरिका में भी कर्मचारी छुट्टी मना रहे हैं, लेकिन भारतीय काम कर रहे हैं।

एक यूजर्स ने अपना अनुभव बताते हुए लिखा- भारतीय कंपनी में काम करता हूं और हां, मुझे 8 दिन की अच्छी छुट्टियां मिलीं। कुछ लोगों ने तो इसे मिलाकर 15 दिन की छुट्टियां ले लीं!

इस बहस ने कंपनियों में लीव पॉलिसी में असमानता को लेकर चर्चाओं को एक बार फिर से हवा दे दी है। कई लोगों का कहना है कि भारतीय कंपनियां अक्सर सांस्कृतिक या धार्मिक पर्वों की छुट्टियों पर भी काम को प्राथमिकता देती हैं जबकि ग्लोबल कंपनियां एक्सटेंडेड ब्रेक ऑफर करती हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?