ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारत की आत्मा के साथ अमेरिका में यह विश्वविद्यालय विस्तार कर रहा है

अमेरिका में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय है सिलिकॉन आंध्र विश्वविद्यालय। यह भारतीय मूल के अमेरिकियों द्वारा चलाया जा रहा है। यह अमेरिका का पहला विश्वविद्यालय होगा जहां क्रिकेट स्टेडियम होगा। यह संस्थान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी उन्नत तकनीकों में नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है।

 Photo by Priscilla Du Preez  Photo by Priscilla Du Preez /

बहुत से लोग सहज रूप से यह विश्वास नहीं कर सकते हैं कि अमेरिका में एक विश्वविद्यालय है जो भारतीय कला और भाषाओं में स्नातक कार्यक्रम प्रदान करता है। लेकिन यह पूरी तरह से सच है। अमेरिका में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय है सिलिकॉन आंध्र विश्वविद्यालय। यह भारतीय मूल के अमेरिकियों द्वारा चलाया जा रहा है।

यह संस्थान भारतीय नृत्य और भाषाओं में कोर्स प्रदान करता है। यह विश्वविद्यालय अब एक विशाल परिसर में विस्तार कर रहा है, जिसमें एक मेडिकल कॉलेज, एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम होगा। इसके साथ ही यह संस्थान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी उन्नत तकनीकों में नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है।

सिलिकन आंध्र विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आनंद कुचिभोटला का कहना है कि शुरुआत में हमारे पास केवल अमेरिका के छात्र थे, लेकिन अब हमारे पास भारत, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और दुबई के छात्र भी हैं। यह विश्वविद्यालय डब्ल्यूएएससी सीनियर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी कमीशन (WSCUC), संयुक्त राज्य अमेरिका से मान्यता प्राप्त और अनुमोदित है। अमेरिकी शिक्षा विभाग द्वारा इसे मान्यता दी गई है। सिलिकॉन आंध्र विश्वविद्यालय का वर्तमान में मिलपिटास, कैलिफोर्निया में अपना मुख्य परिसर है।

वर्तमान में यह छह मास्टर ऑफ आर्ट्स, पांच डिप्लोमा और पांच सर्टिफिकेट प्रोग्राम प्रदान करता है। अब इसमें 230 छात्र हैं, जो 2017 के बाद से एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। उस वक्त यह संस्थान महज 44 छात्रों के साथ शुरू हुआ था। कुचिभोटला का कहना है कि वे एलोपैथी चिकित्सा कार्यक्रम में एमडी और कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस में पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

उनका कहना है कि संगीत चिकित्सा के तहम हम भारतीय शास्त्रीय संगीत में राग थेरेपी कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हम संगीत चिकित्सा को लेकर क्लिनिकल ट्रायल करना चाहते हैं, क्योंकि पश्चिमी दुनिया में हम जो कुछ भी कहते हैं, इसमें अकेले विश्वास प्रणाली मदद नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हमें साक्ष्य आधारित विज्ञान की जरूरत है और हम कई क्षेत्रों में यही करने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक परोपकारी व्यक्ति ने सिलिकॉन वैली में 67 एकड़ जमीन दान की है और हमने भूमि पूजा की है। उम्मीद है कि अगले कुछ वर्षों में परिसर आकार लेना शुरू कर देगा। जब यह आकार लेगा तो यह भारत की आत्मा और दिल के साथ विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों में से एक होगा।

उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में अन्य चीजों के अलावा एक मेडिकल कॉलेज और एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम होगा। यह अमेरिका का पहला विश्वविद्यालय होगा जहां क्रिकेट स्टेडियम होगा। कुचिभोटला ने कहा कि सिलिकॉन आंध्र विश्वविद्यालय ने भारत के करीब एक दर्जन विश्वविद्यालयों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने छात्रों को वास्तविक जीवन का अनुभव प्राप्त करने में मदद करने के लिए एक पूरी तरह से अलग कार्यक्रम तैयार किया है। कुचिभोटला ने दावा किया कि एमएस (मास्टर ऑफ साइंस) पाठ्यक्रम के लिए करीब 27,000 डॉलर की ट्यूशन फीस अमेरिका में सबसे कम है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?