अवतार सिंह / GoFundMe by Rasleen Kaur and Gurdwara Gur Nanak parkash Tracy CA
कैलिफोर्निया में एक भारतीय मूल के सिख व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। ट्रेसी शहर के रहने वाले 57 वर्षीय अवतार सिंह, जो पिछले दो दशकों से स्थानीय गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में कार्यरत थे, का शव बीते शुक्रवार (20 फरवरी) को बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें- काश पटेल के कारण FBI जांच प्रभावित, डिक डर्बिन ने लगाए गंभीर आरोप
सान जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, अवतार सिंह 17 फरवरी को ट्रेसी के डब्ल्यू. ग्रांट लाइन रोड स्थित गुरुद्वारे के बाहर से लापता हो गए थे। जांच के दौरान जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद एसयूवी और गहरे रंग के कपड़ों में तीन अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जो अवतार सिंह को जबरदस्ती वाहन में धकेलते हैं। यह वारदात दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login