ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

'लीडरशिप के लिए आगे आएं भारतीय अमेरिकी', पूजा क्वात्रा ने किया आह्वान

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा की पत्नी पूजा क्वात्रा ने 6 जून को भारतीय अमेरिकी बिजनेस इम्पैक्ट ग्रुप द्वारा आयोजित वर्जीनिया में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व बूटकैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भारतीय जड़ों को मजबूती देने का आग्रह किया।

राजदूत विनय क्वात्रा की पत्नी पूजा क्वात्रा / Courtesy Photo

राजदूत विनय क्वात्रा की पत्नी पूजा वर्जीनिया में आयोजित युवा नेतृत्व बूटकैंप में मुख्य वक्ता रहीं। मंच से उन्होंने भारतीय अमेरिकियों को यूएस में योगदान की सराहना की और कहा भारत की जड़ें भारतीय मूल के लोगों की पहचान, संस्कृतियों को अपनाने और उनकी सराहना करने की क्षमता देती है। क्वात्रा ने कहा कि भारत में सभी धर्मों और वर्गों को सम्मान दिया जाता है। वसुधैव कुटुम्बकम् की धारणा के साथ हमारी संस्कृति को दूसरे देशों में भी भारतीय मूल के लोग बढ़ावा दे रहे हैं। 

पूजा क्वात्रा ने कहा, "अमेरिकी भारतीयों के रूप में, आपकी मुख्य पहचान, आपका मुख्य मार्ग भारतीय लोकाचार और यही भारत को समृद्ध बनाता है।" क्वात्रा ने कहा कि भारतीय युवाओं को दूसरे देशों में भारतीय संकृति के बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा, "इस तरह शांत प्रभाव होता है।" उनका संदेश स्पष्ट था: सच्चा नेतृत्व व्यक्ति की अपनी जड़ों में आत्मविश्वास से विकसित होता है। हम अन्य संस्कृतियों को कमजोर दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि बहुत मज़बूत दृष्टिकोण से अपनाते हैं... यही वह ताकत है जो कनेक्शन और प्रभाव को पनपने देती है।"

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related