ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

न्यूयॉर्क स्टेट इलेक्शन: जेनिफर राजकुमार को क्वींस के कई जनप्रतिनिधियों का समर्थन

निफर राजकुमार वर्ष 2021 से न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के 38वें डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, और अब वह एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं।

 जेनिफर राजकुमार जेनिफर राजकुमार / X/@JeniferRajkumar

न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के 38वें डिस्ट्रिक्ट से दोबारा चुनाव लड़ रहीं असेंबलीवुमन जेनिफर राजकुमार को क्वींस से जुड़े कई निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिला है। हाल ही में पूर्व रिजवुड काउंसिल सदस्य डायना रेना, असेंबलीमैन एंड्रयू हेवेसी, असेंबलीवुमन स्टेसी फेफर अमाटो और सिटी काउंसिल मेंबर फिल वॉन्ग ने उनकी उम्मीदवारी का खुलकर समर्थन किया।

यह भी पढ़ें- सांसद एमी बेरा ने सैक्रामेंटो के लोगों को दिलाए 23 मिलियन डॉलर

पूर्व काउंसिल सदस्य डायना रेना ने जेनिफर राजकुमार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, जुझारूपन और समुदाय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को नजरअंदाज करना असंभव है।
रेना ने कहा, “मुझे जेनिफर राजकुमार का समर्थन करते हुए गर्व हो रहा है। उनकी कड़ी मेहनत, जज्बा और समुदाय के लिए समर्पण साफ दिखाई देता है। रिजवुड की पूर्व प्रतिनिधि के तौर पर मैं सच्चे नेतृत्व को पहचानती हूं। हमारे मोहल्ले के हर ब्लॉक के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लोगों के प्रति उनके सच्चे प्रेम को दर्शाती है। उनका शानदार रिकॉर्ड उन्हें लगातार समर्थन का हकदार बनाता है।”

 



This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?