ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कृष्णमूर्ति ने नया घर खरीदने वालों के लिए रखा 25,000 डॉलर के ऋण का प्रस्ताव रखा

सांसद को उम्मीद है कि रिफंडेबल टैक्स क्रेडिट बनाकर वे पहली बार घर खरीदने वालों को शुरुआती लागत में मदद कर सकेंगे।

भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति / @CongressmanRaja

कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने 15 जनवरी को फर्स्ट होम अफोर्डेबिलिटी एक्ट पेश किया। इस अधिनियम के तहत पहली बार घर खरीदने वालों को 25,000 डॉलर तक की रिफंडेबल टैक्स क्रेडिट मिलेगी। 

यह क्रेडिट पांच साल में, प्रति वर्ष 5,000 डॉलर तक की किस्तों में दी जाएगी, जिससे शुरुआती लागत कम करने और दीर्घकालिक गृह स्वामित्व को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स, के-12 शिक्षक और चाइल्डकेयर वर्कर्स पहले ही साल में पूरे 25,000 डॉलर प्राप्त कर सकते हैं।

एक बयान के अनुसार, कांग्रेस सदस्य को उम्मीद है कि वे घर के स्वामित्व के पहले पांच वर्षों के दौरान रिफंडेबल टैक्स क्रेडिट प्रदान करके मध्यम और कामकाजी वर्ग के घर खरीदारों को खरीद की शुरुआती लागत में मदद करेंगे, जिससे परिवारों को अपनी वित्तीय स्थिति स्थिर करने, इक्विटी बनाने और अपने समुदायों में जड़ें जमाने में मदद मिलेगी।

अधिनियम को लेकर कांग्रेसी कृष्णमूर्ति ने कहा कि इलिनोइस के कई परिवारों के लिए, बढ़ती आवास कीमतों के कारण घर खरीदना उनकी पहुंच से बाहर हो गया है। मेरा विधेयक, 'फर्स्ट होम अफोर्डेबिलिटी एक्ट', पहली बार घर खरीदने वालों के लिए एक रिफंडेबल टैक्स क्रेडिट प्रदान करता है, जिससे यह बाधा दूर होती है और कामकाजी परिवारों को मध्यमवर्गीय जीवन जीने के अमेरिकी सपने को साकार करने का उचित अवसर मिलता है।

रिफंडेबल टैक्स क्रेडिट संघीय आयकर बिल में डॉलर-दर-डॉलर की कटौती प्रदान करता है और यदि क्रेडिट राशि आपके देय करों से अधिक है, तो आयकर विभाग आपको अंतर की राशि नकद रिफंड के रूप में भेजता है।
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in