ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जसप्रीत बनी जैनब, सिख लड़की ने पाकिस्तान जाकर रचाया निकाह

लड़की का नाम जसप्रीत कौर है। उसने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले अली अर्सलान से निकाह कर लिया है। शादी से पहले उसने अपना धर्म भी बदल लिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्ते भले ही खटास भरे हों, लेकिन लोगों के दिलों में एकदूसरे के प्रति प्यार कम नहीं है। कुछ समय पहले पाकिस्तान की सीमा हैदर एक भारतीय के प्यार में गिरफ्तार होकर भारत चली आई थी। भारत से अंजू नाम की महिला ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद पाकिस्तान जाकर शादी रचा ली थी। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक भारतीय लड़की ने पाकिस्तानी युवक से शादी कर ली है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लड़की का नाम जसप्रीत कौर है। उसने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले अली अर्सलान से निकाह कर लिया है। शादी से पहले उसने अपना धर्म भी बदल लिया और नया नाम जैनब रख लिया। इनके निकाह के सियालकोट के जामिया हनाफिया से सर्टिफिकेट भी मिल गया है। 

38 साल की जसप्रीत कौर का परिवार मूल रूप से भारत में पंजाब के लुधियाना की रहने वाला है। उसके पिता संगारा सिंह अब जर्मनी में रहते हैं। जसप्रीत के पास भारतीय पासपोर्ट है जो म्यूनिख से जारी किया था। उसे 15 अप्रैल तक पाकिस्तान में रहने के लिए सिंगल एंट्री वीजा प्रदान किया गया है। 

पता चला है कि जसप्रीत और अली की जान पहचान विदेश में रहने के दौरान हुई थी। वहीं पर अली ने उसे पाकिस्तान आने का न्योता दिया था। इसके बाद जसप्रीत धार्मिक तीर्थयात्रा की बात कहकर 16 जनवरी को पाकिस्तान पहुंच गई। वहां जाकर उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और अली से निकाह कर लिया। जसप्रीत और अली के निकाह की तस्वीर भी मीडिया में सामने आई है। 

बता दें कि कुछ महीने पहले भारत की अंजू पाकिस्तान में रहने वाले नसरुल्लाह से फेसबुक पर दोस्ती के बाद अपना घर और परिवार को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी। वहां उसे नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। लेकिन अब अंजू भारत लौट आई है।  
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in