भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। / X/@narendramodi
फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। इंतजार में खड़े लोगों ने पीएम के पहुंचते ही 'मोदी मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। स्वागत में कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम जैसे भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी गईं। पीएम की झलक देख लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। मुलाकात के बाद लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की।
नीस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद वहां मौजूद भारतीय नागरिक प्रवीण कुमार चौबे ने कहा कि मैंने वाराणसी में अपनी पीएचडी पूरी की है, इसलिए मैंने उन्हें वहां कई बार देखा है। 'इनोवेटिव भारत' प्रोग्राम के तहत उन्होंने यहां जो पहल शुरू की है, वह बहुत अच्छी है। यह एक बहुत ही सकारात्मक प्रयास है।
यह भी पढ़ें: ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन
वहीं, नीस में अशोक (भारतीय समुदाय के सदस्य) कहते हैं, "मैं पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। आज मैं यहां नरेंद्र मोदी से मिलने आया हूं। हाल ही में मैं आईटीईआर से जुड़ा हूं, जिसे भारत से फंड मिलता है और यह न्यूक्लियर फिशन (नाभिकीय विखंडन) पर काम करने वाली कंपनी है, जहां मैं एक इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा हूं।"
भारतीय समुदाय की प्रीति ने कहा, "हम अपने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने भारत की युवा पीढ़ी समेत हममें से कई लोगों को प्रेरित किया है। उनसे मिलना बहुत रोमांचक है। यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि वह फ्रांस के साथ मिलकर 'भारत इनोवेट्स' प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं। यहां नीस में कई कंपनियां, स्टार्टअप, एआई और कृषि से जुड़े प्रोजेक्ट्स दिखाए जा रहे हैं। उनके यहां आने से हम बहुत खुश हैं"
नीस में 'भारत इनोवेट्स 2026' के उद्घाटन से पहले ऊर्जानोवा-सी के इनोवेटर प्रोफेसर विक्रम विशाल ने कहा, "भारत इनोवेट्स हमारे शिक्षा मंत्रालय की एक बहुत महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिए भारत में विकसित अनोखी तकनीकों को दुनिया के सामने पेश किया गया है। मुझे लगता है कि यह पहली ऐसी पहल है, जिसमें भारत से 100 से ज्यादा तकनीकें फ्रांस लाई गई हैं। कल नीस में इसका उद्घाटन होगा और मेरा मानना है कि इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति शामिल होंगे।"
प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, "मैं कल राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं।"
14 जून को नीस में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस संबंधों के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करेंगे।
विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, 'भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष' के दौरान आयोजित किया जा रहा यह खास कार्यक्रम दोनों देशों के बीच मजबूत नवाचार साझेदारी को और आगे बढ़ाने का काम करेगा।
यह यात्रा भारत और फ्रांस के बीच लगातार बढ़ रहे उच्च स्तरीय संपर्कों को दर्शाती है। इसका उद्देश्य नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और लोगों के आपसी संबंधों समेत सभी क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है।
राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 16 और 17 जून को फ्रांस के एवियन में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login