ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

विदेशी आतंकी संगठन से जुड़कर भारत में आतंक की साजिश रच रहा था, इस देश ने वापस सौंपा

अधिकारी ने बताया कि भारत और रवांडा के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है लेकिन न्याय विभाग ने पारस्परिकता के आधार पर प्रत्यर्पण की मंजूरी दी है।

 30 वर्षीय सलमान खान भेष बदलकर रवांडा में छोटी सी दुकान चला रहा था। 30 वर्षीय सलमान खान भेष बदलकर रवांडा में छोटी सी दुकान चला रहा था। / X @RIB_Rw

आतंकवादी समूह का सदस्य होने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को रवांडा से उसके देश प्रत्यर्पित कर दिया गया है। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था।

रवांडा जांच ब्यूरो (आरआईबी) ने बताया कि सलमान खान को भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर सितंबर की शुरुआत में रवांडा में गिरफ्तार किया गया था। रवांडा के अधिकारियों ने आतंकवादी समूह के नाम की पुष्टि नहीं की है।

आरआईबी के महासचिव जीनोट रुहुंगा के अनुसार, भारत में आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रहा 30 वर्षीय सलमान रवांडा की राजधानी में छोटी सी दुकान चला रहा था।

रवांडा के नेशनल ब्रॉडकास्टर आरबीए ने किगाली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हथकड़ी लगाए हुए सलमान खान की भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाने से पहले दो पुलिस अधिकारियों के साथ तस्वीरें जारी की हैं। 

आरआईबी में अंतरराष्ट्रीय अपराध मामलों के प्रमुख जॉन बोस्को सिबोयिन्तोरे ने बताया कि सलमान खान पर इस आतंकी समूह से संबंधित होने, भारत के खिलाफ कट्टरपंथी विचार फैलाने और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

सिबोयिन्तोरे ने बताया कि रवांडा और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है लेकिन न्याय विभाग ने पारस्परिकता के सिद्धांत पर भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को मंजूरी दी थी। रवांडा किसी बी अपराधी के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं है। 



Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?