2030 तक 500 बिलियन डॉलर के व्यापार लक्ष्य के साथ भारत और अमेरिका अपने रिश्तों को और मजबूत करने की तैयारी में हैं। हाल ही में दिल्ली में हुई हाई लेवल की बातचीत के बाद अब दोनों देशों के एक्सपर्ट विभिन्न सेक्टर्स पर विचार-विमर्श शुरू करेंगे।

दोनों देशों ने बातचीत के नतीजों पर खुशी जाहिर की है और आपसी व्यापार और निवेश के रिश्तों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
Credit: US Embassy India