ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सुशासन के अधिकार पर न्यूयॉर्क में परिचर्चा का आयोजन, सौजन्य GOPIO

सत्र का संचालन भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहे अधिकारी के मोहनदास ने किया। परिचर्चा हाइब्रिड मोड में थी। यानी चर्चा के लिए लोग रूबरू भी मौजूद थे और कई लोग जूम के माध्यम से इससे जुड़े हुए थे।

 डॉ. थॉमस अब्राहम लाइब्रेरी में 'राइट टू गुड गवर्नेंस: ए गाइड टू यंग इंडियंस' पुस्तक का विमोचन करते लेखक के मोहनदास।  डॉ. थॉमस अब्राहम लाइब्रेरी में 'राइट टू गुड गवर्नेंस: ए गाइड टू यंग इंडियंस' पुस्तक का विमोचन करते लेखक के मोहनदास। / Image : GOPIO

भारतीय मूल के लोगों के वैश्विक संगठन (GOPIO) के न्यूयॉर्क चैप्टर और भारतीय अमेरिकी केरल सांस्कृतिक और नागरिक केंद्र ने की ओर से युवा भारतीयों के लिए सुशासन के अधिकार पर एक चर्चा का आयोजन किया गया। चर्चा का विषय था- दि राइट टू गुड गवर्वेंस : ए गाइड फॉर दि यंग इंडियंस। इस विषय पर हाल ही में एक किताब आई है जिस पर चर्चा का आयोजन किया गया था। 

सत्र का संचालन भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहे अधिकारी के मोहनदास ने किया। परिचर्चा हाइब्रिड मोड में थी। यानी चर्चा के लिए लोग रूबरू भी मौजूद थे और कई लोग जूम के माध्यम से इससे जुड़े हुए थे। 

श्री मोहनदास ने 1974 से 2012 तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्य किया। उन्होंने कोट्टायम के जिला कलेक्टर और उद्योग, शिक्षा, वित्त और स्थानीय सरकार सहित कई विभागों के लिए केरल सरकार के सचिव के रूप में काम किया है। केंद्र सरकार में वह प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव थे और शिपिंग सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए। हाल ही में वह केरल राज्य वेतन आयोग के अध्यक्ष थे।

यह परिचर्चा भारत में उनकी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक 'दि राइट टू गुड गवर्वेंस : ए गाइड फॉर दि यंग इंडियंस' पर आधारित थी। पुस्तक का रविवार, 14 अप्रैल को आधिकारिक उत्तरी अमेरिकी लॉन्च किया गया था। विमोचन कार्यक्रम डॉ. थॉमस अब्राहम लाइब्रेरी हॉल में आयोजित किया गया था।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?