ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

टॉप 25 महिला मुख्य डिजिटल अधिकारियों में पांच भारतीय-अमेरिकी

इस वर्ष की सूची में सुष्मिता बिस्वास (USAA), सेहर थधानी (Nasdaq), एकता चोपड़ा (e.l.f. Beauty), प्रमा भट्ट (Ulta Beauty) और रीनी सोंधी (Twilio) शामिल हैं।

सेहर थधानी और सुष्मिता बिस्वास। / Image : linkedin

पांच भारतीय-अमेरिकी अधिकारी (महिला) 'वुमन वी एडमायर' की वर्ष 2024 की शीर्ष 25 महिला मुख्य डिजिटल अधिकारियों की सूची में शामिल हैं। इस सूची में शामिल महिलाओं ने उद्योगों में अपने संगठनों के भीतर डिजिटल परिवर्तन पहल का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सूची 16 मार्च को जारी की गई थी। 

व्यवसाय, मनोरंजन, खेल, मातृत्व, चिकित्सा, कानून और अन्य क्षेत्रों में आज की महिला नेताओं पर समाचार और अन्य जानकारी उपलब्ध कराने वाले प्रकाशन संस्थान ने बताया कि इन महिलाओं का अनुभव और विशेषज्ञता नवाचार को बढ़ावा देता है।  

इस वर्ष की सूची में भारतीय अमेरिकी पुरस्कार विजेताओं में सुष्मिता बिस्वास (USAA), सेहर थधानी (Nasdaq), एकता चोपड़ा (e.l.f. Beauty), प्रमा भट्ट (Ulta Beauty) और रीनी सोंधी (Twilio) शामिल हैं।

सुष्मिता बिस्वास, मुख्य डिजिटल अधिकारी, यूएसएए, लाइफको
बिस्वास ने अमेरिका, ब्रिटेन और एशिया के कई देशों में विकास, दक्षता और असाधारण ग्राहक अनुभव को बढ़ावा दिया है।

सेहर थधानी, मुख्य डिजिटल अधिकारी, नैस्डैक
सेहर नैस्डैक में उपभोक्ता जुड़ाव, ग्राहक अनुभव, बाजार विस्तार और ब्रांड रणनीति में दीर्घकालिक सफलता के लिए रणनीतिक पहल विकसित और कार्यान्वित करती हैं।

एकता चोपड़ा, मुख्य डिजिटल अधिकारी, ई.एल.एफ. ब्यूटी
एकता चोपड़ा ई.एल.एफ से जनवरी 2016 में जुड़ीं। उनके पास इक्विटी और खुदरा कंपनियों में काम करने का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। ई.एल.एफ. में अपनी वर्तमान भूमिका में वह डिजिटल परिवर्तन के लिए जिम्मेदार हैं। 

प्रमा भट्ट, मुख्य डिजिटल अधिकारी, अल्टा ब्यूटी
एक उद्योग नेता, टीम बिल्डर और इनोवेटर, भट्ट सुनिश्चित करती हैं कि अल्टा ब्यूटी लगातार अपनी रणनीतिक और डिजिटल क्षमताओं को विकसित करे। 

रीनी सोंधी, मुख्य डिजिटल अधिकारी, ट्विलियो
सोंधी सूचना और कॉर्पोरेट सुरक्षा संगठनों के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी के लिए भी जिम्मेदार हैं।

Comments

Related