ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ढोकला से स्ट्रॉबेरी योगर्ट चाट तक, कनाडा में ‘Indienne’ का जादू

कंटेंट क्रिएटर अनुष्क शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन के अवसर पर किए गए अनुभव का विस्तृत रिव्यू साझा किया।

वीडियो का स्क्रीनशॉट / Anushk Sharma via Instagram

शिकागो में मिशेलिन स्टार प्राप्त भारतीय रेस्तरां ‘Indienne’ (इंडिएन्न) अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कंटेंट क्रिएटर अनुष्क शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन के अवसर पर किए गए अनुभव का विस्तृत रिव्यू साझा किया।

शर्मा ने अपने पोस्ट में बताया कि इंडिएन्न पारंपरिक भारतीय स्वादों को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करता है और क्लासिक व्यंजनों को हाई-एंड टेस्टींग मेन्यू में तब्दील करता है। उन्होंने शाकाहारी टेस्टींग मेन्यू का अनुभव लिया, जिसमें मौसमी सामग्री और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें- तो कहां होगी आपकी नए साल की पार्टी?

मेन्यू में कई व्यंजन शामिल थे जैसे पनीर कोफ्ता, ढोकला, मेदू वडा, योगर्ट चाट, पानी पूरी, मोरेल मंती, मशरूम गलौटी कबाब, विभिन्न शाकाहारी कबाब और कई प्रकार के डेसर्ट। शर्मा ने रेस्तरां की अतुलनीय सेवा की भी तारीफ की, जिसमें ताजा इस्त्री किए गए टेबल-क्लॉथ और वॉशरूम में हाथ के तौलिये फोल्ड करने जैसी सूक्ष्म बातें शामिल थीं।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in