फिल्म का पोस्टर / vishalrbhardwaj/instagram
निर्देशक विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी जब भी किसी फिल्म में साथ काम करते हैं तो उसमें धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त लड़ाई जरूर देखने को मिलती है। दोनों की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है।
यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी है। निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है।
विशाल भारद्वाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "ट्रेलर रिलीज हो गया है।"
यह भी पढ़ें- न्यूयॉर्क में ‘द स्टोरीटेलर यूनिवर्स फिल्म फेस्टिवल’ का भव्य आगाज
3 मिनट 8 सेकंड का ट्रेलर एक्शन और रोमांस से भरपूर है। इसमें शाहिद कपूर उस्तरा नाम के एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो काफी सनकी होता है। फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड और अपराध की दुनिया के ईर्द-गिर्द घूमती है।
वहीं, फिल्म में तृप्ति डिमरी मुख्य अभिनेत्री के किरदार में नजर आएंगी, जो बदला लेने के लिए 'उस्तरा' के पास सुपारी लेकर आती है, लेकिन उस्तरा को उससे प्यार हो जाता है। ट्रेलर में शाहिद के डायलॉग शानदार हैं, जिसमें वे कहते हैं, "मुझे सिर्फ तुम्हारा जिस्म नहीं, तुम्हारी रूह चाहिए।"
फिल्म में नाना पाटेकर एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें शाहिद और तृप्ति के अलावा, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, अरुण ईरानी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में दिशा का एक गाना भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।
खास बात यह है कि फिल्म में अविनाश तिवारी विलेन के रोल में दिखेंगे। अविनाश का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। 'ओ रोमियो' 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और रोमांस का पूरा पैकेज देगी।
विशाल और शाहिद की यह जोड़ी पहले 'कमीने' और 'हैदर' जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है। फैंस को इस नई फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें एक्शन और रोमांस दोनों का तड़का देखने को मिल रहा है।
न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login