ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

इंडिया डे परेड: एकता और गर्व का जश्न, न्यूयॉर्क में फिर लहराएंगे तिरंगे

आयोजकों ने इस साल होने वाली इंडिया डे परेड का ऐलान भी कर दिया है, जो 17 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित होगी।

इंडिया डे परेड में भारतीय फिल्मी सितारे शामिल हुए। / x/FIA NY-NJ-NE

पिछले साल न्यूयॉर्क में हुई इंडिया डे परेड ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दुनिया भर में फैलाने का अहम कार्य किया। 17 अगस्त को मैडिसन एवेन्यू पर आयोजित इस परेड में भारतीय समुदाय के हजारों लोग एकजुट होकर देशभक्ति और गर्व से भरे हुए थे। आयोजकों का कहना है कि हर साल की तरह इस साल भी इंडिया डे परेड को लेकर भव्य आयोजन किया जाएगा।

पिछले साल परेड के मौके पर बॉलीवुड सितारे सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल और प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी अपनी उपस्थिति से समां बांध दिया। इस परेड में तिरंगे की लहराहट, भारतीय संगीत और नृत्य से हर कोई मंत्रमुग्ध था।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी संसद में गूंजा एशियाई-अमेरिकी समुदाय का सम्मान

इंडिया डे परेड की झलकियां / x/FIA NY-NJ-NE

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में परेड की अहमियत और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम का जिक्र किया, वहीं पंकज त्रिपाठी ने इस आयोजन को भारतीय पहचान और एकता का प्रतीक बताया।

इंडिया डे परेड की झलकियां / x/FIA NY-NJ-NE

गौरतलब है कि इंडिया डे परेड का आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह भारतीय मूल के लोगों की एकता और उनके गर्व का प्रतीक बन चुका है। आयोजकों ने इस साल होने वाली इंडिया डे परेड का ऐलान भी कर दिया है, जो 17 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित होगी।

Comments

Related