ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सिडनी में 49 फुट ऊंची नीलकंठ वर्णी की प्रतिमा का भव्य उद्घाटन

बीएपीएस संस्था के महंत स्वामी महाराज ने ऐतिहासिक आयोजन में विधिवत रूप से इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की।

नीलकंठ वर्णी की यह भव्य प्रतिमा संस्था के विशाल 25 एकड़ परिसर में लगाई गई है।  / Photo Courtesy #Instagram

BAPS स्वामीनारायण संस्था (BAPS) ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में धातु से बनी 49 फीट ऊंची तपोमूर्ति का अनावरण किया। नीलकंठ वर्णी की यह भव्य प्रतिमा संस्था के विशाल 25 एकड़ परिसर में लगाई गई है। 

बीएपीएस संस्था के महंत स्वामी महाराज ने ऐतिहासिक आयोजन में विधिवत रूप से इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की।  BAPS ने इस क्षण को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा कि स्वामी श्री ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 49 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी तपोमूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की। 

ये भी देखें - VHPA ने BAPS मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की, सख्त कार्रवाई का अनुरोध

यह भव्य प्रतिमा सिडनी के BAPS परिसर के नीलकंठ प्लाजा खंड में स्थापित की गई है। इसमें भगवान स्वामीनारायण के नीलकंठ वर्णी यानी युवा स्वरूप को ध्यानमग्न मुद्रा में दर्शाया गया है। 

प्रतिमा के चारों ओर 14 शिलालेख अंकित किए गए हैं जो सदाचार, आत्मानुशासन, सहिष्णुता, सेवा और प्रेम जैसी शाश्वत मानवीय मूल्यों को उजागर करते हैं। बताया गया कि नीलकंठ वर्णी ने 12 हजार किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान इन मूल्यों को स्वयं आत्मसात किया था जब संपूर्ण भारत और नेपाल की पैदल यात्रा थी। 

उद्घाटन समारोह में ऑस्ट्रेलिया के सीनियर फेडरल मिनिस्टर क्रिस बोवेन और मिशेल रोलैंड शामिल हुए। उन्होंने 93 वर्षीय महंत स्वामी महाराज का सिडनी में भव्य स्वागत किया और इस शुभ आयोजन का हिस्सा बने।  

इस भव्य प्रतिमा और इसके चारों ओर सुंदर उद्यानों के निर्माण में लगभग एक वर्ष का समय लगा। यह परिसर सभी धर्मों और मान्यताओं के लोगों के लिए खुला है जो आध्यात्मिकता और शांति की खोज में यहां आ सकते हैं।  

BAPS स्वामीनारायण संस्था 1907 में स्थापित एक वैश्विक हिंदू संगठन है जो न सिर्फ आध्यात्मिकता बल्कि सेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों के लिए भी जाना जाता है।
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in