ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

रूसी तेल खरीदने पर फिर तिलमिलाए ट्रम्प, भारत पर लगाया 25% एक्स्ट्रा टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ की घोषणा की है।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प / REUTERS/Marco Bello/ File Photo

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर बड़ा व्यापारिक झटका देते हुए बुधवार को एक कार्यकारी आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत भारत से आयात होने वाले सभी सामानों पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया जाएगा।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि भारत ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रूसी तेल का आयात जारी रखा, जो अमेरिका की मौजूदा विदेश नीति और प्रतिबंधों के खिलाफ है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, "जो देश रूस से तेल खरीदते हैं, वे अमेरिका की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। भारत जैसे साझेदार देशों से हमें जिम्मेदार रुख की उम्मीद थी, लेकिन अफसोस कि ऐसा नहीं हुआ।"

यह भी पढ़ें- चूके संकेत, खोया सौदा: कैसे विफल हुई भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

भारत पर असर
इस निर्णय का भारत के लिए कई स्तरों पर असर हो सकता है। जिसमें भारत से अमेरिका को होने वाला निर्यात और महंगा हो जाएगा, जिससे भारतीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा कमजोर हो सकती है। भारतीय उद्योगों को झटका लग सकता है, खासकर टेक्सटाइल, ऑटो पार्ट्स, कैमिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को। भारत सरकार ने इस फैसले पर तुरंत कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

गौरतलब है कि यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तनाव बढ़ रहा है। पहले ही भारत-अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) की बातचीत रुक चुकी है। साथ ही, भारत रूस से रियायती दरों पर कच्चा तेल खरीद रहा है, जिसे अमेरिका अपनी प्रतिबंध नीति के खिलाफ मानता है।

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?