ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जोहरान ममदानी का स्टारबक्स कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन, कंपनी के बहिष्कार की अपील

ममदानी शहर के मेयर चुनाव एक समाजवादी एजेंडे के साथ जीते थे, 2022 से ही स्टारबक्स कर्मचारियों के यूनियन बनाने के संघर्ष का समर्थन करते आ रहे हैं।

जोहरान ममदानी / ohran Mamdani via X

न्यूयॉर्क के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी ने स्टारबक्स कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कंपनी पर "अनुचित श्रम प्रथाओं" का आरोप लगाते हुए वैश्विक कॉफी चेन के बहिष्कार की अपील की है।

ममदानी शहर के मेयर चुनाव एक समाजवादी एजेंडे के साथ जीते थे, 2022 से ही स्टारबक्स कर्मचारियों के यूनियन बनाने के संघर्ष का समर्थन करते आ रहे हैं। वे लगातार कर्मचारियों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते रहे हैं। 13 नवंबर को अमेरिका भर में 1,000 से अधिक यूनियनकृत स्टारबक्स कर्मचारी कथित अनुचित श्रम प्रथाओं के विरोध में काम छोड़कर हड़ताल पर उतर आए।

यह भी पढ़ें- विवेक रामास्वामी बनाम एमी एक्टन: ओहियो गवर्नर रेस में वार-पलटवार तेज

ममदानी ने पोस्ट करके कहा, “स्टारबक्स कर्मचारी देशभर में एक निष्पक्ष अनुबंध की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। जब तक कर्मचारी हड़ताल पर हैं, मैं स्टारबक्स से कुछ नहीं खरीदूंगा और आपसे भी अपील करता हूं कि हमारे साथ जुड़ें— नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी।”

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video