ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

येल की रिपोर्ट: ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ से अमीर मालामाल, गरीब बेहाल

येल यूनिवर्सिटी की बजट लैब का अनुमान है कि इस कानून से अमेरिका का राजकोषीय घाटा 4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो जाएगा।

येल लॉ स्कूल की प्रोफेसर नताशा सारिन /

अमेरिका में पास हुए नए कानून 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट (OBBBA)' को लेकर येल यूनिवर्सिटी की बजट लैब ने गंभीर चेतावनी दी है। येल लॉ स्कूल की प्रोफेसर और बजट लैब की प्रमुख नताशा सारिन ने कहा है कि यह बिल असल में 'रॉबिनहुड उल्टा' है — यानी अमीरों को फायदा और गरीबों से छीनना।

अगले 10 साल में 4 ट्रिलियन डॉलर का घाटा
बजट लैब का अनुमान है कि इस कानून से अमेरिका का राजकोषीय घाटा 4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो जाएगा। नताशा सारिन ने कहा कि अमेरिका की कुल देनदारी अब उसकी पूरी अर्थव्यवस्था के बराबर हो गई है। अभी GDP के मुकाबले कर्ज का अनुपात 100% है, जो दशक के अंत तक 135% तक पहुंच सकता है। इससे न सिर्फ सरकार के लिए कर्ज लेना महंगा होगा, बल्कि आम लोगों के लिए भी घर, कार, या स्टूडेंट लोन लेना और मुश्किल व महंगा हो जाएगा।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related