ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सॉफ्टवेयर कंपनी Workday में सह-संस्थापक अनील भूसरी की CEO पद पर वापसी

कंपनी ने बताया कि यह कदम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बेहतर लाभ उठाने और बाजार में मांग को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

वर्कडे कंपनी का लोगो और साथ में सीईओ अनील भूसरी / Reuters/Workday

ह्यूमन रिसोर्स सॉफ्टवेयर कंपनी वर्कडे (Workday) ने रविवार को घोषणा की कि कंपनी के सह-संस्थापक अनील भूसरी एक बार फिर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह कार्ल एशेनबाख की जगह लेंगे। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

कंपनी ने बताया कि यह कदम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बेहतर लाभ उठाने और बाजार में मांग को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि, इस घोषणा के बाद शुरुआती कारोबार में वर्कडे के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

कड़ी प्रतिस्पर्धा और दबाव में टेक सेक्टर
वर्कडे ऐसे समय में नेतृत्व बदलाव कर रही है, जब टेक इंडस्ट्री में तेजी से एकीकरण हो रहा है। बड़े प्रतिस्पर्धी अपने मजबूत बैलेंस शीट के दम पर छोटी कंपनियों का अधिग्रहण कर रहे हैं, जबकि आर्थिक अनिश्चितता के चलते कई कंपनियां टेक बजट में कटौती कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- 17 फरवरी को भारत आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत

AI SaaS से भी बड़ा बदलाव: भूसरी
CEO के रूप में वापसी पर अनील भूसरी ने कहा, “AI, SaaS (सॉफ्टवेयर ऐज़ ए सर्विस) से भी बड़ा बदलाव है और यही अगली पीढ़ी के मार्केट लीडर्स को परिभाषित करेगा। CEO के रूप में लौटकर मैं बेहद उत्साहित हूं।”

AI फर्म साना का 1.1 अरब डॉलर में अधिग्रहण
वर्कडे ने सितंबर 2025 में प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए AI कंपनी ‘साना’ को करीब 1.1 अरब डॉलर में खरीदने का सौदा किया था। इसी दौरान, एक्टिविस्ट निवेशक एलियट मैनेजमेंट ने वर्कडे में 2 अरब डॉलर से अधिक की हिस्सेदारी का खुलासा किया था और कंपनी के नेतृत्व की सराहना की थी।

शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों की चिंता
हालांकि, निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ता दिख रहा है। इस साल अब तक वर्कडे के शेयर 24 प्रतिशत से अधिक गिर चुके हैं जबकि 2025 में करीब 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी

कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान
पिछले हफ्ते कंपनी ने बताया था कि वह अपने करीब 2 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी। साथ ही, कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष की चौथी तिमाही और पूरे साल के नतीजे, ऑपरेटिंग मार्जिन को छोड़कर, नवंबर में दिए गए अनुमान के अनुरूप रहेंगे।

न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in