इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी / IANS File Photo
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच होराइजन 2047 रोडमैप के तहत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
19–20 फरवरी को AI इम्पैक्ट समिट 2026
गौरतलब है कि इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में आयोजित AI एक्शन समिट के दौरान की थी। यह सम्मेलन 19 और 20 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होगा।
यह भी पढ़ें- भारत-मलेशिया रणनीतिक साझेदारी का स्तंभ है रक्षा और सुरक्षा सहयोग
मुंबई में भारत–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का उद्घाटन
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई में ‘भारत–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ का संयुक्त रूप से उद्घाटन भी करेंगे। यह पहल पूरे वर्ष 2026 में भारत और फ्रांस, दोनों देशों में मनाई जाएगी।
रणनीतिक साझेदारी
विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति मैक्रों की यह यात्रा फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा के बाद हो रही है, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की मजबूती, आपसी विश्वास और सहयोग को और गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
गणतंत्र दिवस पर दी थी शुभकामनाएं
इससे पहले 26 जनवरी को राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत के गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता को शुभकामनाएं दी थीं और फरवरी में भारत आने की पुष्टि की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 2024 में जयपुर यात्रा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “2024 में साथ मनाए गए गणतंत्र दिवस की यादें बेहद खूबसूरत हैं। मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं। फरवरी में फिर मिलेंगे, साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए।”
G20 और फोन बातचीत में भी हुई थी चर्चा
नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी। इसके अलावा, सितंबर में दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी, जिसमें यूक्रेन संघर्ष समेत अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए गए थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने तब कहा था कि भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती रहेगी।
न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login