ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

विप्रो ने मलय जोशी को बनाया अमेरिका-1 का सीईओ, इनोवेशन पर होगा जोर

विप्रो की लीडरशिप में यह महत्वपूर्ण बदलाव हाल ही में विप्रो लिमिटेड के सीईओ व प्रबंध निदेशक के रूप में श्रीनि पालिया की नियुक्ति के बाद हुआ है।

 मलय का विप्रो में 28 वर्षों से अधिक का व्यापक करियर रहा है। मलय का विप्रो में 28 वर्षों से अधिक का व्यापक करियर रहा है। / X @wipro

विप्रो लिमिटेड ने मलय जोशी को विप्रो अमेरिका-1 स्ट्रैटेजिक मार्केट यूनिट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाने की की घोषणा की है। उनकी नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। 

विप्रो की लीडरशिप में यह महत्वपूर्ण बदलाव हाल ही में विप्रो लिमिटेड के सीईओ व प्रबंध निदेशक के रूप में श्रीनि पालिया की नियुक्ति के बाद हुआ है। मलय जोशी को विप्रो के कार्यकारी बोर्ड में भी शामिल किया गया है।

मलय जोशी इससे पहले विप्रो के ग्लोबल डोमेन में कई अहम उद्योगों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बिजनेस यूनिट हेड के पद संभाल चुके हैं। उन्होंने संचार, मीडिया, प्रौद्योगिकी, खुदरा, यात्रा, आतिथ्य एवं सार्वजनिक आदि क्षेत्रों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। 

विप्रो लिमिटेड के सीईओ व प्रबंध निदेशक श्रीनि पालिया ने मलय की योग्यता में गहरा विश्वास व्यक्त करते हुए विविध वैश्विक उद्यमों में स्थायी विकास को बढ़ावा देने के उनके असाधारण इतिहास का जिक्र किया। मलय के ग्राहक केंद्रित मूल्यों व कौशल ने उन्हें अमेरिका-1 रणनीतिक बाजार में कंपनी के विस्तार के लिए सबसे बेहतर नेता के रूप में स्थापित किया है। 

मलय का विप्रो में 28 वर्षों से अधिक का व्यापक करियर रहा है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम से अपने कौशल को मजबूत किया है।

मलय जोशी ने कहा कि मैं अमेरिका-1 के सीईओ की भूमिका निभाने के लिए खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह एक ऐसा बाजार है जो अवसर और क्षमता से भरा हुआ है। मैं अपनी टीम को उस भविष्य की ओर ले जाने को तत्पर हूं जहां हम प्रौद्योगिकी की ताकत का उपयोग कर सकते हैं।

मलय जोशी विप्रो के न्यूयॉर्क शहर में स्थित कार्यालय से कार्य करेंगे। कल्चरल काउंसिल के सदस्य के रूप में विप्रो के सांस्कृतिक ताने-बाने में भी योगदान जारी रखेंगे। उनकी नियुक्ति अमेरिकी बाजार में विकास और नवाचार को बढ़ावा देने की विप्रो की रणनीतिक नीति को दर्शाती है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?