ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ससेक्स यूनिवर्सिटी ने अपने पूर्व छात्र नोएल टाटा को प्रदान की डॉक्टरेट की उपाधि

नोएल टाटा इंटरनेशनल, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन सहित कई टाटा कंपनियों में बोर्ड मेंबर हैं। टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष हैं।

 मुंबई में एक समारोह में कुलपति साशा रोजनील ने नोएल टाटा को मानद उपाधि प्रदान की। मुंबई में एक समारोह में कुलपति साशा रोजनील ने नोएल टाटा को मानद उपाधि प्रदान की। / courtesy photo

ससेक्स विश्वविद्यालय ने टाटा ग्रुप के एग्जिक्यूटिव नोएल टाटा को वैश्विक व्यापार में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। नोएल टाटा खुद ससेक्स यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। उन्होंने 1978 में ससेक्स से इकनोमिक्स में ग्रेजुएशन किया था। 

30 जनवरी को मुंबई में एक समारोह में कुलपति साशा रोजनील ने उन्हें मानद उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर टाटा ने कहा कि ससेक्स में पढ़ाई करने मेरा लिए एक समृद्ध और बौद्धिक अनुभव था। इसने मेरे ऊपर काफी रचनात्मक प्रभाव पड़ा। विश्वविद्यालय से मानद उपाधि से सम्मानित करने के लिए मैं ससेक्स को धन्यवाद देना चाहता हूं।

नोएल टाटा ने अपने चार दशक से अधिक के करियर में टाटा ग्रुप के भीतर कई लीडरशिप पदों पर कार्य किया है। उन्होंने कंपनी के रिटेल और बिजनेस रणनीतियों को महत्वपूर्ण आकार दिया है। ट्रेंट के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पोर्टफोलियो के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। इस पोर्टफोलियो में वेस्टसाइड, स्टार बाजार और ज़ूडियो शामिल हैं।

नोएल टाटा इंटरनेशनल, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन सहित कई टाटा कंपनियों में बोर्ड मेंबर हैं। टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष हैं। 2024 में नोएल को टाटा ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था जो टाटा समूह की परोपकारी शाखा है।

वाइस चांसलर रोजनील ने नोएल टाटा की तारीफ करते हुए कहा कि नोएल कॉर्पोरेट जगत में बेहद सम्मानित नेता हैं और नैतिकता के चैंपियन हैं। वह भारतीय अर्थव्यवस्था, पूरे भारत और उसके बाहर लोगों और समुदायों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?