ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रम्प ने NATO देशों से कहा: रूसी तेल खरीदना बंद करो, चीन पर 100% टैक्स लगाने का प्रस्ताव

ट्रम्प ने कहा कि कुछ देशों द्वारा रूस से तेल खरीदना चौंकाने वाला है। इससे रूस के खिलाफ आपकी ताकत और सौदेबाजी की स्थिति कमजोर होती है।

 डोनाल्ड ट्रम्प डोनाल्ड ट्रम्प / REUTERS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 13 सितंबर को NATO देशों और पूरी दुनिया के नाम एक चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने साफ कहा कि सभी देश रूस से तेल खरीदना बंद करें और रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए एकजुट हों। ट्रम्प ने यह भी चेतावनी दी कि अगर NATO साथ आता है तो वे रूस पर बड़े स्तर पर सख्त कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

ट्रम्प ने लिखा, कुछ देशों द्वारा रूस से तेल खरीदना चौंकाने वाला है। इससे रूस के खिलाफ आपकी ताकत और सौदेबाजी की स्थिति कमजोर होती है। उन्होंने दावा किया कि अगर NATO उनकी बात मानता है तो यूक्रेन युद्ध जल्दी खत्म हो जाएगा और हजारों जिंदगियां बचेंगी।

यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के शोधकर्ताओं ने अल्जाइमर रोग में वसा के जमाव को मस्तिष्क की कमजोर प्रतिरक्षा से जोड़ा

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध उनकी वजह से नहीं हुआ। उनका कहना था, अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह जंग कभी शुरू ही नहीं होती। यह युद्ध बाइडन और ज़ेलेंस्की की वजह से हुआ है।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?