ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सिख समुदाय के कार्यक्रम में मैरीलैंड गवर्नर ऑफिस भी रहा मौजूद

इस कार्यक्रम का आयोजन गुरु राम दास फाउंडेशन ने श्री हरमंदिर साहिब अकादमी के साथ मिलकर किया था, जिसका उद्देश्य सिखों के नौवें गुरु की विरासत को सम्मान देना था।

 GOCI की प्रतिनिधि डॉ. लोरा हारग्रोव और आयोग के अन्य सदस्यों को बाल्टीमोर स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक स्मारक पट्टिका भेंट की गई। GOCI की प्रतिनिधि डॉ. लोरा हारग्रोव और आयोग के अन्य सदस्यों को बाल्टीमोर स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक स्मारक पट्टिका भेंट की गई। / Courtesy Photo

मैरीलैंड के गवर्नर ऑफिस ऑफ कम्युनिटी इनिशिएटिव्स यानी GOCI ने मैरीलैंड और वर्जीनिया में आयोजित तीन दिन के वार्षिक बसंत कीर्तन दरबार के उद्घाटन में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत के 350 साल और नानकशाही नववर्ष 558 के मौके पर आयोजित किया गया था।

मैरीलैंड गवर्नर ऑफिस ऑफ कम्युनिटी इनिशिएटिव्स की ओर से इंटरफेथ आउटरीच डायरेक्टर लोरा हार्ग्रोव और GOCI के कई सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए और संगत के साथ जुड़े। GOCI का काम मैरीलैंड के लोगों को आर्थिक और वॉलंटियर सेवाओं से जोड़ना और सरकार के साथ कम्युनिटी एंगेजमेंट बढ़ाना है।

इस कार्यक्रम का आयोजन गुरु राम दास फाउंडेशन ने श्री हरमंदिर साहिब अकादमी के साथ मिलकर किया था, जिसका उद्देश्य सिखों के नौवें गुरु की विरासत को सम्मान देना था। सविंदर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगत को गुरबाणी कीर्तन के जरिए गुरु की शिक्षाओं पर विचार करने का मौका देना था।

तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में अलग-अलग रागियों ने गुरबाणी का गायन किया। कीर्तन जत्थों में दरबार साहिब के हजूरी रागी सविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह और सिरिपाल सिंह शामिल थे। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम से करणजीत सिंह, डेनवर (कोलोराडो) से गुनीत कौर, लॉस एंजेलिस (कैलिफोर्निया) से बलजीत सिंह और सैक्रामेंटो (कैलिफोर्निया) से गगनदीप सिंह ने भी हिस्सा लिया।

यह कार्यक्रम तीन बड़े गुरुद्वारों में आयोजित किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हो सकें। पहले दिन यह कार्यक्रम मैरीलैंड के रैंडलस्टाउन स्थित सिख एसोसिएशन ऑफ बाल्टीमोर में हुआ। दूसरे दिन ग्लेन बर्नी के गुरुद्वारा गुरशबद प्रकाश (सिख लर्निंग सेंटर) में आयोजित किया गया। तीसरे और अंतिम दिन यह कार्यक्रम वर्जीनिया के फेयरफैक्स स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने तीनों गुरुद्वारों के प्रबंधन और राज्य के अधिकारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?