ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

टेक्सास यूनिवर्सिटी के प्रो. केशव पिंगली को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज अचीवमेंट अवार्ड

यह सालाना पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों को प्रदानव किया जाता है जिनके योगदान का प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज के क्षेत्र में गहरा और स्थायी प्रभाव पड़ा है। पिंगली की मान्यता उनके अनूठे कार्यों और कंप्यूटर साइंस को आगे बढ़ाने वाले एक्सपर्ट के रूप में है।

 केशव पिंगली ओडेन इंस्टीट्यूट फॉर कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज में फैकल्टी मेंबर हैं। केशव पिंगली ओडेन इंस्टीट्यूट फॉर कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज में फैकल्टी मेंबर हैं। / Image – university of Texas at Austin

ऑस्टिन स्थित टेक्सास यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के प्रतिष्ठित प्रोफेसर केशव पिंगली को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज (SIGPLAN) पर एसोसिएशन फॉर कंप्यूटिंग मशीनरी के स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप की तरफ से प्रदान किया गया है। 

कोपेनहेगन में सिगप्लान के प्रोग्रामिंग लैंग्वेज डिजाइन एंड इम्प्लीमेंटेशन कॉन्फ्रेंस में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के क्षेत्र में पिंगली के महत्वपूर्ण और स्थायी योगदान को मान्यता देता है।

केशव पिंगली ओडेन इंस्टीट्यूट फॉर कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज में फैकल्टी मेंबर हैं। वह प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और कंपाइलर टेक्नोलोजी खासकर प्रोग्राम अंडरस्टैंडिंग, ऑप्टिमाइजेशन और पैरेलेलाइजेशन में अपने काम के लिए मशहूर हैं। 

यह सालाना पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों को प्रदानव किया जाता है जिनके योगदान का प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज के क्षेत्र में गहरा और स्थायी प्रभाव पड़ा है। पिंगली की मान्यता उनके अनूठे कार्यों और कंप्यूटर साइंस को आगे बढ़ाने वाले एक्सपर्ट के रूप में है।

प्रोफेसर पिंगली को पिछले साल केन कैनेडी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। एसोसिएशन फॉर कम्प्यूटिंग मशीनरी की तरफ से यह पुरस्कार कंप्यूटिंग में प्रोग्रामेबिलिटी और उत्पादकता में उनके योगदान व सामुदायिक सेवा को देखते हुए दिया गया था। 

कंप्यूटर साइंस खासकर हाई परफॉर्मेंस और समानांतर कंप्यूटिंग के क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञ पिंगली को आईईईई सीएस चार्ल्स बैबेज पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 


 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?